आम आदमी पार्टी ने कुमार विश्वास के बीजेपी में जाने की अटकलों को खारिज किया है. खुद कुमार विश्वास ने इस अटकलों को खारिज करते हुए बीजेपी पर तंज कसा है. खबरें आ रही थीं कि कुमार विश्वास बीजेपी ज्वाइन कर सकते हैं और यूपी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं.
कुमार विश्वास ने बताया अफवाह
इन अटकलों को लेकर आम आदमी पार्टी ने बुधवार को व्यंग्य के जरिए बीजेपी पर हमला बोला. कुमार विश्वास ने बीजेपी पर तंज करते हुए ट्वीट किया कि मुझे खबर है कि पीएम टीडीपी में शामिल होने वाले हैं.
. Yes,according to sources PM joining TDP,now run this as a news.Just joking like u guys😜
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas)
जीत का दावा
ट्विटर पर कुमार विश्वास का दावा था कि आम आदमी पार्टी पंजाब और गोवा में दिल्ली वाला नतीजा दोहराने जा रही है क्योंकि मीडिया दिल्ली चुनाव की ही तरह अफवाहें फैला रही है.
पंजाब-गोवा में AAP दिल्ली वाला परिणाम दोहरा रही है क्यूँकि Modia ठीक वैसी ही अफवाहबाजी में जुटा है,फ़र्ज़ी पोल,फ़र्ज़ी ख़बरें,फ़र्ज़ी आरोप😊
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas)
व्यंग्य के जरिए बीजेपी पर हमला
मनीष सिसोदिया ने भी कहा कि ये अफवाहें हैं. सिसोदिया ने तंज कसते हुए कहा कि मुझे खबर मिली है कि पीएम कांग्रेस में जा रहे हैं. और इसके लिए राहुल गांधी से उनकी मुलाकात भी हो चुकी है.
मेरे पास तो खबर है कि यूपी चुनाव के बाद प्रधानमंत्री जी कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं. उनकी राहुल गांधी से मुलाक़ात भी हो चुकी है!!
— Manish Sisodia (@msisodia)
कुमार विश्वास के बीजेपी में शामिल होकर आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी उतारे जाने के कयास लगाए जा रहे थे. गौरतलब है कि कुमार विश्वास ने आप के टिकट पर अमेठी लोकसभा सीट से राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के खिलाफ चुनाव लड़ा था.