scorecardresearch
 

एजेंट हैश्के का खुलासा, हेलीकॉप्टर डील में रिश्वत का पैसा जूली त्यागी को

अरबों रुपये की हेलीकॉप्टर डील में अभी तक इटली और भारतीय एजेंसियों को रिश्वत का कोई भी सुराग नहीं मिला था. लेकिन इस केस में इटली में पकड़े गये कंपनी के एजेंट हैश्के ने मजिस्ट्रेट के सामने बड़ा खुलासा किया है.

Advertisement
X
हेलीकॉप्टर घोटाला
हेलीकॉप्टर घोटाला

अरबों रुपये की में अभी तक इटली और भारतीय एजेंसियों को रिश्वत का कोई भी सुराग नहीं मिला था. लेकिन इस केस में इटली में पकड़े गये कंपनी के एजेंट हैश्के ने मजिस्ट्रेट के सामने बड़ा खुलासा किया है.

हैश्के ने के तार स्विस बैंक से जोड़े हैं. हैश्के के मुताबिक जूली त्यागी के पास स्विट्जरलैंड के कॉर्नर बैंक के क्रेडिट कार्ड थे. हैश्के ने बताया है कि फरवरी 2012 में जूली त्यागी स्विट्जरलैंड आया था. तब उसने जूली त्यागी के पास कॉर्नर बैंक के क्रेडिट कार्ड देखे थे, जिन्हें बाद में जूली त्यागी ने एक्टिवेट भी कराया था.हैश्के के मुताबिक जूली त्यागी कई बार लुगानो आया था.

हैश्के ने मजिस्ट्रेट के सामने ये भी बताया कि डील में दी गई रिश्वत का सारा पैसा जूली त्यागी को ही दिया गया था.

गौरतलब है कि साढ़े तीन हजार करोड़ के की बात सामने आई थी, लेकिन अभी तक किसी बैंक का नाम सामने नहीं आया था. पहली बार जूली त्यगी के तार स्विटजरलैंड के कॉर्नर बैंक से जुड़े हैं. ऐसे में इटली गई सीबीआई टीम को घोटाले की परतें खोलने में मदद मिलेगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement