उत्तरी 24 परगना जिले के हलिसहर में दुल्हन के पूर्व प्रेमी ने कथित तौर पर बारात में गोली चला दी. इस गोली का शिकार दूल्हा बन गया और दूल्हे की मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि रात के लगभग 11 बज कर 30 मिनट पर गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल दूल्हे प्रवीर डे को स्थानीय अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया.
घटना के दौरान उपस्थित लोगों ने राजीव नामक हमलावर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की पुलिस ने बताया कि बाद में उसकी भी नजदीकी अस्पताल में मौत हो गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.