कर्नाटक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया है. रिहाई के बाद डीके शिवकुमार ने समर्थकों और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को धन्यवाद दिया है. शिवकुमार ने कहा, जो भी मेरे साथ खड़े हुए, उन सभी को धन्यवाद. से जमानत मिलने के बाद उन्हें रिहा किया गया है.
Congress leader DK Shivakumar in Delhi: I have been granted bail so with all your good wishes and with all the wishes of my party workers and supporters across the country, I'm back. I want to thank all of you for your kind support in this hour of crisis.
— ANI (@ANI)
कोर्ट ने उन्हें 25 लाख रुपये का निजी मुचलका भरने का निर्देश दिया है. दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें बिना अनुमति विदेश न जाने का भी निर्देश दिया है. शिवकुमार को के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तीन सितंबर को गिरफ्तार किया था. मामले की जांच कर रही है.
ने कर्नाटक में जनता दल (सेकुलर) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार बनवाने में प्रमुख भूमिका निभाई थी. बुधवार को इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जेल जाकर शिवकुमार से मुलाकात की थी.
सोनिया के साथ पार्टी के कर्नाटक इकाई के प्रभारी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल भी थे. और पूर्व प्रधानमंत्री पिछले महीने भी तिहाड़ में पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम से मुलाकात करने गए थे. चिदंबरम को मंगलवार को आईएनएक्स मीडिया मामले में जमानत मिल गई थी.