scorecardresearch
 
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से फिर मांगी मोहलत, संगठन चुनाव में फिर होगी देर

संगठन चुनाव जून तक कराने की मोहलत पर असमर्थता जताते हुए कांग्रेस ने चुनाव आयोग से फिर 6 महीने का समय मांगा है. आयोग ने पिछले पखवाड़े में ही कांग्रेस को एक साल की मोहलत बीतने के बावजूद संगठन चुनाव न कराने पर सख्त लहजे में चिट्ठी लिखी थी.

Advertisement
X
कांग्रेस ने चुनाव आयोग से फिर मांगा समय

आयोग ने में साफ लिखा कि बार-बार मोहलत दिए जाने के बावजूद पार्टी ने संगठन चुनाव नहीं कराए. लिहाजा अब आयोग ये आखिरी मौका दे रहा है कि 30 जून तक पार्टी के आंतरिक चुनाव कराकर नतीजे की सूची आयोग को सौंप दे.

कांग्रेस के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक का हवाला देते हुए पार्टी ने 31 दिसंबर तक का समय देने की अपील की है. क्योंकि विधानसभा चुनाव के फौरन बाद भी अंतरिक चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाए तो कम से कम पांच से सात महीने उसे पूरा होने में लगेंगे. इसलिए कांग्रेस ने और छह महीने का समय मांगा है.

Advertisement

चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि इस अर्ज़ी पर आयोग विचार करेगा. ऐसा माना जा रहा है कि आयोग हलफनामे पर अंडरटेकिंग लेकर आखिरी मोहलत दे सकता है.

Advertisement
Advertisement