प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार के पूर्णिया में 1984 के सिख दंगों को लेकर महागठबंधन पर किए गए हमले का कांग्रेस ने जवाब दिया है. कांग्रेस के प्रवक्ता आमंद शर्मा ने कहा है कि 2002 के गुजरात दंगों में भी मोदी ने राजधर्म का पालन नहीं किया था और अब भी इसका पालन करना भूल रहे हैं.
आनंद शर्मा ने कहा कि मोदी ने बाकी मुद्दों पर से जनता का ध्यान हटाने के लिए किया है. 2002 के दंगों को याद दिलाते हुए कांग्रेस ने कहा, 'प्रधानमंत्री को अटलजी के वे शब्द याद रखने चाहिए जिनमें उन्हें राजधर्म का पालन करने की सलाह दी गई थी.'
Narendra Modi ji ne 2002 mein bhi 'Raj Dharma' ka paalan nhi kia aur 2015 mein bhi wo apne Raj Dharma ko bhool rhe hain: Anand Sharma, Cong
— ANI (@ANI_news)
इसपर पलटवार करते हुए कांग्रेस के आनंद शर्मा ने कहा, 'इंदिरा गांधी की इतिहास का एक दुखद और उदास अध्याय है जिस पर हर सरकार ने हरसंभव कार्रवाई की और राहत की संभावनाएं तलाशीं. सौभाग्य से हम सामाजिक एकता कायम रखने में कामयाब रहे.'
शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश के जानेमाने वैज्ञानिकों, लेखकों, कवियों और फिल्मकारों की चिंताओं पर अपनी कोई प्रतिक्रिया तक नहीं दे रहे हैं.