scorecardresearch
 
ललित मोदी मामले में कांग्रेस ने केंद्र से पूछे ये 11 सवाल

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी को ट्रैवल वीजा दिलाने के मामले पर विवाद बढ़ता जा रहा है. इसी मामले में सुषमा स्वराज और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके केंद्र सरकार से 11 सवाल पूछे. ये हैं वो 11 सवाल...

Advertisement
X
सुषमा स्वराज और ललित मोदी (फाइल फोटो)

1. ने ललित मोदी की मदद क्यों की?

2. क्या ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहमति से की गई. क्या मोदी, मोदी की मदद कर रहे थे. इसके लिए क्या लेन-देन हुआ है?

3. बीजेपी के कौन लोग हैं जो की मदद कर रहे हैं?

4. प्रवर्तन निदेशालय के लुकआउट नोटिस के बावजूद ललित मोदी जैसे भगोड़े की मदद क्यों की?

5. नरेंद्र मोदी काला धन वापस लाने का दावा करते हैं और 700 करोड़ के घपले के आरोपी की मदद क्यों की?

6. शशि थरूर की पत्नी की आईपीएल में हिस्सेदारी थी, तब नरेंद्र मोदी ने उनसे इस्तीफा मांगा था, अब व क्या करेंगे?

7. प्रधानमंत्री के पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त नारे का क्या हुआ?

8. ललित मोदी मामले में अब तक जो भी जांच हुई है, क्या वित्त मंत्री अरुण जेटली और प्रधानमंत्री उसे सबके सामने लाएंगे?

Advertisement

9. यूपीए ने ललित मोदी के खिलाफ एक्शन की जो नीति अपनाई थी, उसे क्यों बदला गया?

10. सफाई दी गई कि मानवीयता के आधार पर मदद की गई है, क्या आगे भी वो ऐसी पॉलिसी पर चलेंगे?

11. प्रधानमंत्री मोदी और जेटली अब ललित मोदी के खिलाफ एक्शन लेंगे, क्या वे मामला बंद करने पर विचार कर रहे हैं?

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement