भारतीय युवाओं के पसंदीदा लेखक चेतन भगत एक बार फिर अपनी नई नॉवेल लेकर आ रहे हैं. 'हाफ गर्लफ्रेंड' नाम की ये नॉवेल जल्द ही बाजार में उपलब्ध होगी. ऑनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट ने अभी से ही इसकी प्री-बुकिंग शुरू कर दी है.
सोमवार रात चेतन ने अपनी नई नॉवेल के बारे में बताते हुए ट्वीट किया और इस मौके पर खुशी जाहिर की.
Tomo. New book announcement. Super excited.
— Chetan Bhagat (@chetan_bhagat)
नई किताब के बारे में जानने के लिए चेतन के फैंस इतने उत्साहित थे कि चेतन की ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश कर गई. इसकी जानकारी भी चेतन ने ट्वीट कर दी.
My site has crashed. Will be up soon. Meanwhile you can watch the "Half Girlfriend" teaser directly on youtube here:
— Chetan Bhagat (@chetan_bhagat)
क्या है 'हाफ गर्लफ्रेंड' की कहानीइससे पहले भी चेतन की सारी नॉवेल बेस्टसेलर रही हैं. चेतन की ये छठी नॉवेल है. इससे पहले चेतन ने फाइव प्वाइंट समवन, वन नाइट एट कॉलसेंटर, थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ, टू स्टेट्स, रिवोल्यूशन 20-20 लिख चुके हैं. इनमें से फाइव प्वाइंट समवन (थ्री इडियट्स), वन नाइट एट कॉल सेंटर (हैलो), थ्री मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ (काय पो चे) और टू स्टेट्स पर फिल्म भी बन चुकी है जिन्होंने बॉलीवुड में भी अच्छा कारोबार किया है. चेतन हाल ही में आई सलमान खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'किक' के को-राइटर भी थे.
ट्विटर पर उड़ाया जा रहा है 'हाफ गर्लफ्रेंड' का मजाक
चेतन की इस नई नॉवेल का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक भी उड़ाया जा रहा है. कई लोग इस किताब के नाम से खुश नहीं दिख रहे वहीं कई लोग इस किताब को लेकर काफी उत्साहित हैं और बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं.
Half Girlfriend? See inflation has reached everywhere. Can't even afford a complete girlfriend😅
— काKA (@Arjun_Anpat)
Engineers pledge to read, re-read & re-re-read until they actually get a Full Girlfriend
— RAJAT SHARMA (@rajats2)
Bollywood Titles for remake
Kash Half Hamare Hote
Half Mujhe Ache Lagne Lage
Ram Gopal Varma ki Half
Half Hindustani
— Kamal (@leonkamal)
Chetan Bhagat gives credit to Himesh Reshammiya for the idea behind his latest novel
Himesh's song..
— Shailendra Ranawat (@ShailSaa)
Half Girlfriend RT : Chetan Bhagat's Book in pictures --->
— Keh Ke Peheno (@coolfunnytshirt)