scorecardresearch
 

CBI ने विजय माल्या पर कसा शि‍कंजा, रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर इंटरपोल को भेजा

शराब कारोबारी विजय माल्या पर सीबीआई और ईडी का लगातार शिकंजा कसता जा रहा है. सीबीआई ने माल्या के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर उसे इंटरपोल के पास भेज दिया है.

Advertisement
X

शराब कारोबारी विजय माल्या पर सीबीआई और ईडी का लगातार शिकंजा कसता जा रहा है. सीबीआई ने माल्या के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर उसे इंटरपोल के पास भेज दिया है अब इसे इंटरपोल ब्रिटेन में जारी करेगा. इससे पहले ईडी ने माल्या के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस और गिरफ्तारी को लेकर सीबीआई हेडक्वार्टर में भी एक पत्र भेजा था.

माल्या के खिलाफ ईडी की भी कार्रवाई जारी
इसके अलावा बैंकों से कर्ज लेकर वापस न करने मामले में कार्रवाई करते हुए (ED) ने माल्या के शेयरों को फ्रीज करने की योजना भी बनाई है. ईडी का ये फैसला ब्रिटिश सरकार के उस जवाब के ठीक अगले दिन आया है जिसमें कहा गया था कि माल्या को भारत में डिपोर्ट नहीं किया जा सकता क्योंकि उनके पास ब्रिटेन का रेजि‍डेंसी परमिट 1992 से ही है.

Advertisement

फर्जी कंपनियों का भी पता लगा
देश के 17 बैंकों से 9000 करोड़ रुपये लोन लेकर न चुकाने वाले में ईडी की टीमें लगातार जुटी हैं. ईडी ने माल्या की उन कंपनियों का भी पता लगाया है, जो फर्जी पतों पर रिजस्टर की गई हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement