scorecardresearch
 

सरकार का हिस्सा है सीबीआईः रंजीत सिन्हा

सीबीआई स्वायत्त संस्था नहीं है, मैं सरकार का हिस्सा हूं. ये कहना है सीबीआई के निदेशक रंजीत सिन्हा का.

Advertisement
X

सीबीआई स्वायत्त संस्था नहीं है, मैं सरकार का हिस्सा हूं. ये कहना है सीबीआई के निदेशक रंजीत सिन्हा का.

सुप्रीम कोर्ट ने दोपहर में ही नसीहत दी थी कि जांच एजेंसी को स्वायत्त होना चाहिए. लेकिन शाम होते-होते सीबीआई के डायरेक्टर ने असली बात कह दी.

स्टेटस रिपोर्ट साझा करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर सीबीआई निदेशक ने सफाई देते हुए कहा कि हम 6 मई को सुप्रीमकोर्ट के सवालों का जवाब देंगे. साथ ही यह भी जोर देकर कहा कि सीबीआई ने कोर्ट का भरोसा नहीं तोड़ा है.

रंजीत सिन्हा ने कहा, 'माननीय न्यायालय ने हम पर तीखी टिप्पणी नहीं की है. कोर्ट का जो भी निर्देश होगा, उसका अनुसरण किया जाएगा. मुझे पूरा विश्वास है कि कोर्ट हमारी परिस्थिति को समझेगा.'

सीबीआई निदेशक ने इशारों में ही सरकार का बचाव भी कर डाला. उन्होंने कहा, 'मैं सरकार का अंग हूं. सीबीआई कोई स्वायत्त संस्था नहीं है. मैंने ड्राफ्ट रिपोर्ट किसी बाहरी आदमी को नहीं दिखाई. देश के कानून मंत्री को यह मसौदा दिखाया.'

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement