भारत में सुन्नी मुसलमानों के सबसे बड़े धार्मिक केंद्रों में से एक बरेली के दरगाह आला हजरात ने एक फतवा जारी करके कहा है की मुंबई हमलों का दोषी आतंकवादी हाफिज सईद मुस्लिम होने लायक नहीं है और उसकी बातों को सुनना नाजायज है. फतवे में हाफिज सईद को इस्लाम से खारिज कर दिया गया है.
यह फतवा बरेली की दरगाह आला हजरत के मुफ्ती ने जारी किया है. फतवा इसलिए जारी किया गया कि जयपुर के रहने वाले मोहम्मद मोइनुद्दीन नाम के एक शख्स ने पूछा था कि जो व्यक्ति इस्लाम के खिलाफ विचारधारा का प्रचार कर के लोगों को आतंकवादी घटनाएं करने के लिए उकसाता है क्या उसे मुस्लिम कहा जाना चाहिए?
सवाल के जवाब में जारी किए गए में मुफ्ती ने कहा है कि हाफिज सईद अपनी हरकतों से पूरी दुनिया में इस्लाम को बदनाम कर रहा है इसलिए ऐसे शख्स को मुस्लिम नहीं माना जाना चाहिए और के लिए जरूरी है कि उसकी बात को ना सुने और खुद को उसकी विचारधारा से दूर रखें.