भारतीय स्टार लिएंडर पेस और कारा ब्लैक की जोड़ी आस्ट्रेलियाई ओपन के मिश्रित युगल का खिताब जीत लिया है. दोनों की जोड़ी ने रूस की कैटरीना माकारोवा और चेकोस्लोवाकिया के जारस्लाव लेविंस्की की जोड़ी को सीधे सेटों में 7-5 और 6-3 से हराकर खिताब पर कब्जा किया.
36 वर्षीय पेस ने इस जीत के साथ महेश भूपति के द्वारा जीते गए 11 ग्रैंडस्लैम खिताबों के रिकार्ड की बराबरी कर ली है. पेस और कारा का यह साथ में दूसरा जबकि पेस का पांचवां खिताब है.
पेस और 30 वर्षीय कारा ने विंबल्डन और अमेरिकी ओपन में लगातार फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन दोनों में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था. पिछली बार इस जोड़ी ने 2008 अमेरिकी ओपन के मिश्रित युगल में खिताब हासिल किया था. पेस पहले भी मेलबर्न पार्क में मिश्रित खिताब जीत चुके हैं. उन्होंने अमेरिका की महान खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा के साथ 2003 में ट्राफी हासिल की थी.