असम में बुधवार को मोटरचालित देसी नौका के ब्रह्मपुत्र नदी में पलटने के कारण 3 लोगों की डूबकर मौत हो गई जबकि 23 अन्य लापता हो गए. नौका पर करीब 40 लोग सवार थे.
कामरुप के उपायुक्त कमल कुमार वैश्य ने बताया कि 12 लोग तैरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए. जबकि राज्य आपदा राहत बल (एसडीआरएफ) और एनडीआरएफ कर्मियों को अब तक एक शव मिल चुका है. बचाव अभियान जारी है
Spoke to the Chief Minister of Assam Shri who apprised me of the details pertaining to boat capsizing tragedy. The state agencies & teams are conducting the search and rescue operations.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh)
उन्होंने बताया कि हादसा तब हुआ जब नौका के इंजन में खराबी आ गई और यह दोपहर करीब दो बजे अश्वाकलांता मंदिर के तट के निकट एक चट्टान से टकरा गई.
: Two dead after a boat with 40 passengers capsized in Brahmaputra river in North Guwahati earlier today. 11 people have been rescued. Police & State Disaster Response Force (SDRF) teams are present at the spot. Rescue operation underway. (Earlier visuals)
— ANI (@ANI)
पर क्षमता से अधिक भार था. यात्रियों के अलावा इस पर 18 मोटरसाइकिलें भी रखी गई थीं. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यात्रियों में कई महिलाएं और बच्चे भी थे.
यह नौका गुवाहाटी से उत्तरी गुवाहाटी में मध्यम खांडा जा रही थी. लगातार बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र नदी में जल स्तर काफी बढ़ा हुआ है.