नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ जामिया मिल्लिया इस्लामिया में विरोध प्रदर्शन के दौरान लदीदा सखलून और आयशा रेन्ना का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो दिल्ली पुलिस को ललकारती नजर आई थीं. और आयशा रेन्ना केरल की रहने वाली हैं.
लदीदा केरल के तटीय शहर कन्नूर, वहीं आयशा मणप्पुरम जिले के छोटे से कस्बे कोनडोट्टी की निवासी हैं. जामिया प्रोटेस्ट के दौरान की दोनों की एक तस्वीर वायरल हो रही थी, जिसमें वह एक युवक को की पिटाई से बचाने की कोशिश करती नजर आई थीं.
इस तस्वीर के वायरल होने के बाद दोनों ही अचानक चर्चा में आ गई थीं. इसके बाद इनके सियासत में आने की चर्चा भी शुरू हो गई थी. अब, जबकि असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम की ओर से हैदराबाद में के विरोध में आयोजित रैली को लदीदा और आयशा ने संबोधित किया है, इन चर्चाओं को और बल मिल गया है.