scorecardresearch
 

तेज आंधी के कारण हादसे में तीन की मौत

बिहार के किशनगंज जिले में बहादुरगंज थाना क्षेत्र में तेज आंधी और ओलावृष्टि के बीच अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी.

Advertisement
X

बिहार के किशनगंज जिले में बहादुरगंज थाना क्षेत्र में तेज आंधी और ओलावृष्टि के बीच अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गयी.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र के बेलवाटोली इलाके में तेज आंधी के कारण एक पेड़ के गिर जाने से चपेट में आकर दस वर्षीय चमेली बेगम की मौत हो गयी वहीं सौताल बस्ती में दीवार ढहने से चौकीदार मस्तान और उसके भतीजे की मौत हो गयी.

उन्होंने बताया कि जिले में विभिन्न स्थानों पर तेज आंधी के कारण पेड़ उखड़ने की और कच्चे घरों की छत उड़ने की खबरें मिली हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement