scorecardresearch
 

सजा से भ्रष्टाचार को नहीं रोका जा सकता: शंकराचार्य

द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि सजा से भ्रष्टाचार को नहीं रोका जा सकता बल्कि इससे बचने के लिए लोगों के मन में नैतिकता की संस्कृति और आध्यत्मिकता जरूरी है.

Advertisement
X
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती
शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती

द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा कि सजा से भ्रष्टाचार को नहीं रोका जा सकता बल्कि इससे बचने के लिए लोगों के मन में नैतिकता की संस्कृति और आध्यत्मिकता जरूरी है.

शंकराचार्य ने यहां संवाददाता सम्मलेन में कहा, ‘लोग बड़े पैमाने पर बढ़ते भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं. वे इस मुद्दे को उठाने वाले किसी भी व्यक्ति के समर्थन में तुरंत खड़े हो जाएंगे और जन लोकपाल विधेयक इसका एक अन्य उदाहरण है.’

राष्ट्र के विकास के लिए युवाओं से कठिन परिश्रम करने और उंची सोच रखने की अपील करते हुए उन्होंने कहा, ‘हमें देश के संविधान और संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए.’ विदेशी बैंकों में जमा कालेधन को वापस लाने की बाबा रामदेव की मांग पर शंकराचार्य ने कहा, ‘इस विचार से गरीबी को समूल नष्ट नहीं किया जा सकता बल्कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कृषि क्षेत्र के तेज विकास की जरूरत है.’

Advertisement

शंकराचार्य ने हाल ही में हरियाणा के हिसार में हुए उप चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार को लेकर टीम अन्ना की आलोचना की.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement