scorecardresearch
 

अलग तेलंगाना राज्य से कम कुछ भी स्वीकार नहीं: टीआरएस

केंद्र की ओर से श्रीकृष्ण समिति और आगे के कदम पर चर्चा के लिए आठ मान्यता प्राप्त आठ पार्टियों की आयोजित बैठक से टीआरएस ने कहा कि अलग तेलंगाना राज्य से कम कुछ भी उसे स्वीकार नहीं होगा.

Advertisement
X

केंद्र की ओर से श्रीकृष्ण समिति और आगे के कदम पर चर्चा के लिए आठ मान्यता प्राप्त आठ पार्टियों की आयोजित बैठक से टीआरएस ने कहा कि अलग तेलंगाना राज्य से कम कुछ भी उसे स्वीकार नहीं होगा.

टीआरएस अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव ने तेलंगाना के राजपत्रित एवं गैरराजपत्रित अधिकारियों संघों की बैठक में कहा, ‘हम प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बिल्कुल स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि हमें तेलंगाना राज्य से कुछ भी कम स्वीकार नहीं होगा.’

उन्होंने आशा जताई कि केंद्र कोई भी ऐसा प्रस्ताव नहीं रखेगा जो तेलंगाना राज्य से कम हो. उन्होंने कहा कि ऐसा कोई भी प्रस्ताव इस क्षेत्र का अपमान होगा और पार्टी को लगा तो वह बैठक से बहिगर्मन करने में संकोच नहीं करेगी.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement