scorecardresearch
 

सहकारिता अधिकारी 16 हजार रुपये की रिश्वत लेते धरे गए

बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने खगड़िया जिला सहकारिता अधिकारी अंजुम हसन अंसारी को एक व्यक्ति से घूस के तौर पर 16 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

Advertisement
X

बिहार राज्य निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने खगड़िया जिला सहकारिता अधिकारी अंजुम हसन अंसारी को एक व्यक्ति से घूस के तौर पर 16 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

अपर पुलिस महानिदेशक (निगरानी) पी के ठाकुर ने बताया कि अंसारी रिषिकांत सिंह नामक एक व्यक्ति से मत्स्य समिति के चुनाव से जुड़ी सदस्यों की सूची उपलब्ध कराने के एवज में यह पैसा ले रहे थे.

उन्होंने बताया कि अंसारी को पटना स्थित ब्यूरो मुख्यालय लाया जा रहा है, जहां उनसे गहन पूछताछ के बाद उन्हें निगरानी के विशेष न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा.

Advertisement
Advertisement