scorecardresearch
 

श्रीलंका की अदालत ने रिहा किए 34 तमिल मछुआरे

15 अप्रैल को गिरफ्तार किए गए 13 मछुआरों को ओरकावथुराय अदालत ने रिहा किया. जबकि 21 अप्रैल को गिरफ्तार किए गए अन्य को मन्ना की अदालत के आदेश पर छोड़ा गया.

Advertisement
X
श्रीलंका ने रिहा किए 34 तमिल मछुआरे
श्रीलंका ने रिहा किए 34 तमिल मछुआरे

श्रीलंका की नौसेना द्वारा अपने जलक्षेत्र में कथित रूप से प्रवेश करने के आरोप में पिछले माहीने पकड़े गए तमिलनाडु के 34 मछुआरों को इस द्वीपीय देश की अदालतों ने सोमवार को रिहा करने का आदेश दिया.

श्रीलंका के राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने मछुआरों पर की थी चर्चा
यह आदेश की 13 मई को भारत यात्रा के कुछ ही समय बाद आया है. श्रीसेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अन्य मुद्दों के साथ-साथ भारतीय मछुआरों के सामने आ रही दिक्कतों पर भी चर्चा की गई थी.

15 अप्रैल को गिरफ्तार किए गए 13 को ओरकावथुराय अदालत ने रिहा किया. जबकि 21 अप्रैल को गिरफ्तार किए गए अन्य को मन्ना की अदालत के आदेश पर छोड़ा गया. स्थानीय मछुआरा संघ के अध्यक्ष एमीराइट ने उनके पास उपलब्ध सूचना के हवाले से यह जानकारी दी.

Advertisement

13 मछुआरों में से चार रामेश्वरम और नौ अन्य नागपत्तनम से हैं. इक्कीस मछुआरों वाले अन्य समूह के लोग पम्बन एवं तांगाचिमादम से हैं.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement