scorecardresearch
 

बेटी की जिंदगी बचा मौत के नींद सो गए मां-बाप

जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को कुचल दिया. इसमें बाइक सवार एक दंपति की मौत हो गई, जबकि उनकी बच्ची सुरक्षित बच गई. उसको मामूली चोट आई है.

Advertisement
X
symbolic image
symbolic image

जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को कुचल दिया. इसमें बाइक सवार एक दंपति की मौत हो गई, जबकि उनकी बच्ची सुरक्षित बच गई. उसको मामूली चोट आई है.

शीला फोगावट ने बताया कि विजय दुसाद (35), अपनी पत्नी प्रीति (32) और उनकी डेढ वर्षीय बच्ची के साथ बाइक से एक समारोह में भाग लेने के बाद कानौता से पानीपेच अपने घर लौट रहे थे.

गति की एक कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. इससे दंपत्ति की मौत हो गई, जबकि उनकी बच्ची सुरक्षित बच गई. उसको मामूली चोट आई है.

दुर्घटना के बाद वाहन छोडकर भाग गया. पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है. मृतक दंपति का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है. जांच जारी है.

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement