scorecardresearch
 

पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब सिविल सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया है. सचिवालय प्रशासन को मिले एक धमकी भरे ईमेल के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं.

Advertisement
X
पंजाब सचिवालय के ईमेल के जरिए धमकी मिली है. (Representative Image/File)
पंजाब सचिवालय के ईमेल के जरिए धमकी मिली है. (Representative Image/File)

चंडीगढ़ में स्थित पंजाब सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा इंतजाम बेहद कड़े कर दिए गए हैं. सचिवालय प्रशासन को एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया है, जिसमें इमारत को धमाके से उड़ाने की बात कही गई है. इस इनपुट के मिलते ही पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई और एहतियात के तौर पर पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है. 

मौके पर भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ सचिवालय के प्रवेश और निकास द्वारों पर सख्त चेकिंग की जा रही है. 

सुरक्षा एजेंसियां अब इस ईमेल के स्रोत का पता लगाने में जुट गई हैं, जिससे यह साफ हो सके कि यह किसी की शरारत है या कोई गंभीर साजिश.

धमकी भरे मेल से मचा हड़कंप

सचिवालय को यह धमकी एक ईमेल के जरिए भेजी गई है. जैसे ही यह मेल अधिकारियों की नजर में आया, तुरंत उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई. संवेदनशील सरकारी इमारत होने के कारण प्रशासन ने बिना किसी देरी के त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है. साइबर सेल की मदद से इस बात की जांच की जा रही है कि यह मेल कहां से और किसने भेजा है.

 
---- समाप्त ----

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement