scorecardresearch
 

FBI के घेरे में पंजाब पुलिस के SHO, सोशल मीडिया पर जबरन वसूली के दावों के बाद टांडा से लाइन हाजिर

अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) द्वारा सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो में गंभीर आरोप लगाए जाने के दावे के बाद पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. टांडा के SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा को तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है.

Advertisement
X
FBI के आरोपों के बाद पंजाब पुलिस का एक्शन. (Image: File)
FBI के आरोपों के बाद पंजाब पुलिस का एक्शन. (Image: File)

होशियारपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) ने सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद टांडा के थाना प्रभारी (SHO) गुरिंदरजीत सिंह नागरा को तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है. इस मामले की गहन विभागीय जांच जालंधर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) के आदेश पर जालंधर रूरल के पुलिस अधीक्षक-डिटेक्टिव (SP-D) द्वारा शुरू कर दी गई है.

जानकारी के मुताबिक, अमेरिकी एजेंसी एफबीआई ने एक वीडियो जारी कर पंजाब के पुलिस अधिकारी पर यूएस में रहने वाले एक परिवार से कथित तौर पर एक्सटॉर्शन (जबरन वसूली) और बड़ी रकम मांगने का संगीन आरोप लगाया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर अब पंजाब पुलिस ने एक्शन लेते हुए टांडा के थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह नागरा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है.

डीआईजी जालंधर द्वारा दिए गए उच्च स्तरीय जांच को लेकर पुलिस का कहना है कि एसपी डिटेक्टिव जालंधर रूरल की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही असली स्थिति पूरी तरह साफ हो पाएगी. फिलहाल एहतियात के तौर पर ही एसएचओ टांडा को उनके पद से हटाकर पुलिस लाइस भेज दिया गया है और जांच के नतीजों के आधार पर ही आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

होशियारपुर के एसएसपी ने मामले पर स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि वर्तमान में ये पूरी कार्रवाई केवल सोशल मीडिया पर चल रही वीडियो और जानकारियों के आधार पर की गई है. उन्होंने साफ किया कि अभी तक भारत सरकार या पंजाब सरकार की तरफ से इस संबंध में कोई भी आधिकारिक पुष्टि या स्पष्ट लिखित जानकारी पुलिस प्रशासन को प्राप्त नहीं हुई है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement