scorecardresearch
 

पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, विदेश में बैठे हैंडलर्स से जुड़े गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़

पंजाब पुलिस ने विदेश में बैठे हैंडलर्स से जुड़े एक गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. DGP गौरव यादव के अनुसार आरोपियों के पास से विदेश में बनी तीन आधुनिक पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किए गए. शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर्स के निर्देश पर हथियारों की सप्लाई, गैंग वॉर, जबरन वसूली और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे.

Advertisement
X
पंजाब पुलिस की गैंगस्टर मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई. (Photo: Representational )
पंजाब पुलिस की गैंगस्टर मॉड्यूल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई. (Photo: Representational )

पंजाब पुलिस ने विदेश में बैठे हैंडलर्स से जुड़े एक गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. एक एजेंसी के मुताबिक DGP गौरव यादव ने रविवार को बताया कि उनके पास से विदेश में बनी तीन आधुनिक पिस्तौल और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं.

यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि यह ऑपरेशन स्टेट स्पेशल ऑपरेशन्स सेल (SSOC), अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस, जालंधर ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर चलाया. यादव ने लिखा कि ऑर्गनाइज्ड क्राइम और गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी में SSOC अमृतसर और काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एक केंद्रीय एजेंसी के साथ मिलकर विदेश में बैठे हैंडलर्स से जुड़े एक गैंगस्टर मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया.

इन गतिविधियों में शामिल थे गिरफ्तार आरोपी
इस कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को पकड़ा गया और विदेश में बनी तीन आधुनिक पिस्तौल व गोला-बारूद बरामद किए. उन्होंने बताया कि अमृतसर के SSOC पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है. DGP ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी विदेश में बैठे उन गैंगस्टर्स के कहने पर काम कर रहे थे, जो पंजाब में गैंग वॉर, जबरन वसूली और दूसरी गड़बड़ी वाली गतिविधियों में शामिल हैं.

Advertisement

जांच के मुताबिक आरोपी विदेश में बैठे अपने हैंडलर्स के कहने पर हथियारों की खेप पहुंचा रहे थे और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे. गिरफ्तार किए गए लोग अमृतसर में दर्ज हत्या के एक मामले और बटाला में हत्या की कोशिश के एक मामले से भी जुड़े हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement