scorecardresearch
 

40 साल बाद किस्मत ने दिया बुजुर्ग का साथ, जीती 5 करोड़ की लॉटरी, कहा- ऐसे खर्च करूंगा पैसे

पंजाब में 88 साल के एक बुजुर्ग की किस्मत ने ऐसा खेल खेला कि वो करोड़पति बन गया. करीब 40 साल से वो लॉटरी की टिकट खरीद रहा था. हर बार इसी उम्मीद में रहता था कि शायद इस बार किस्मत साथ देगी. वो पल भी आया जब किस्मत ने उसका साथ दिया और बुजुर्ग ने लॉटरी में 5 करोड़ रुपये जीते.

Advertisement
X
88 साल की उम्र में लगी बुजुर्ग की लॉटरी
88 साल की उम्र में लगी बुजुर्ग की लॉटरी

पंजाब के मोहाली में डेरा बस्सी के नजदीक गांव त्रिवेदी कैंप के रहने वाले महंत द्वारका दास (88 साल) ने पांच करोड़ रुपये की लॉटरी जीती है. इससे उनके घर ही नहीं इलाके में खुशी का माहौल है. लॉटरी में मिलने वाली रकम को द्वारका दास किस तरह खर्च करेंगे, इस बारे में उन्होंने जानकारी भी दी है.

पिताजी जो फैसला करेंगे, वो हमें मंजूर

बता दें कि द्वारका दास गांव के एक मंदिर में महंत हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले जीरकपुर से लोहड़ी बंपर टिकट खरीदा था. अब लॉटरी निकलने से उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है. उनके दोनों बेटे मुकेश और नरिंदर का कहना है कि पिताजी जो फैसला करेंगे, वो हमें मंजूर है. हमारे घर में खुशी का माहौल है. 

मैं इस पैसे के 3 हिस्से करूंगा

किस्मत के इस खेल में विजेता बने द्वारका दास ने बताया, "मैं इस पैसे के 3 हिस्से करूंगा. 2 हिस्से अपने बेटों के लिए और एक हिस्सा डेरा (मंदिर) पर खर्च करूंगा. मैं हॉस्पिटल से आया हूं. पैसे आने या जाने की मुझे कोई बहुत ज्यादा खुशी या गम नहीं होता है. मैंने सारी जिंदगी मेहनत करके अपने परिवार का पालन पोषण किया है."

Advertisement
dera bassi lottery
लॉटरी जीतने पर जश्न मनाते लोग

भगवान सबको करोड़पति बनाए

करोड़पति बनने के सवाल पर महंत द्वारका दास ने कहा कि भगवान सबको करोड़पति बनाए. उन्होंने बताया कि वो करीब 35-40 सालों से लॉटरी टिकट खरीद रहे थे, लेकिन भाग्य का पिटारा अब खुला है. महंत का बेटा नरेंद्र कुमार ऑटो चालक है.

dera bassi lottery
बुजुर्ग के लॉटरी जीतने पर जश्न का माहौल

इस बारे में जानकारी देते हुए लॉटरी विक्रेता लोकेश कुमार ने बताया कि वह पंचकूला रोड पर लक्की लॉटरी के नाम से स्टॉल लगाते हैं. महंत के पोते निखिल शर्मा आठ दिन पहले उनसे लोहड़ी व मकर संक्रांति बंपर टिकट खरीदने आए थे. अब उन्हें पांच करोड़ रुपये मिले हैं.

उधर, पंजाब स्टेट लॉटरी के सहायक डायरेक्टर करम सिंह ने बताया कि लॉटरी जीतने वाले द्वारका दास को वेरिफिकेशन करने के बाद पैसे दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि इसमें कुछ जो टैक्स है, वो सरकार को देना पड़ता है. 

(रिपोर्ट- अभिषेक मनरो)

 

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement