scorecardresearch
 

सूंघने की खूबी, CISF में ट्रेनिंग और एयरपोर्ट पर तैनाती... 5 साल में रिटायर हुए डॉग मैक्स की कहानी

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर CISF के बहादुर डॉग मैक्स को पूरे सम्मान के साथ रिटायर किया गया. अपनी तेज सूंघने की क्षमता, कड़ी ट्रेनिंग और पांच साल की शानदार सेवा के दौरान मैक्स ने एयरपोर्ट सुरक्षा में अहम भूमिका निभाई. गंभीर बीमारी के चलते उसे समय से पहले विदाई देनी पड़ी, लेकिन उसकी आखिरी सलामी और हैंडलर का 'Love You Max' हर किसी को भावुक कर गया.

Advertisement
X
'लव यू मैक्स' कहकर हैंडलर ने दी भावुक विदाई. (Photo: Screengrab)
'लव यू मैक्स' कहकर हैंडलर ने दी भावुक विदाई. (Photo: Screengrab)

अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार का दिन बेहद खास और भावुक रहा. यहां विदाई किसी अधिकारी या कर्मचारी की नहीं, बल्कि CISF के एक ऐसे साथी की थी, जिसने पिछले पांच वर्षों तक अपनी सूंघने की अद्भुत क्षमता, सतर्कता और वफादारी से एयरपोर्ट की सुरक्षा को मजबूत बनाए रखा. यह साथी था- डॉग मैक्स.

मैक्स कोई साधारण डॉग नहीं था. वह CISF डॉग स्क्वॉड का एक भरोसेमंद सदस्य था. उसकी तेज सूंघने की क्षमता, हर हलचल पर पैनी नजर और आदेशों का सटीक पालन उसे खास बनाता था. यही वजह थी कि अमृतसर एयरपोर्ट की सुरक्षा में उसकी भूमिका बेहद अहम रही.

मैक्स का जन्म 10 मार्च 2020 को हुआ था. 3 जुलाई 2020 को मैक्स आधिकारिक रूप से CISF परिवार का हिस्सा बन गया. इसके बाद ट्रेनिंग चली. CISF डॉग ट्रेनिंग सेंटर में मैक्स को विस्फोटक पदार्थों की पहचान, संदिग्ध वस्तुओं का पता लगाने, भीड़भाड़ वाले इलाकों में काम करने और हर परिस्थिति में शांत रहने की ट्रेनिंग दी गई. कई महीनों की कड़ी मेहनत के बाद वह पूरी तरह तैयार हो चुका था.

cisf sniffer dog max retirement amritsar airport heart touching story

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद मैक्स की तैनाती अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर की गई. यह जिम्मेदारी बेहद चुनौतीपूर्ण थी. यहां हर दिन हजारों यात्रियों की आवाजाही होती है और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होती है. मैक्स ने अपनी ड्यूटी के दौरान कई बार संदिग्ध वस्तुओं की पहचान कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया.

Advertisement

CISF में डॉग और उसके हैंडलर का रिश्ता बेहद अनोखा होता है. मैक्स के लिए यह रिश्ता हेड कॉन्स्टेबल जगजीत सिंह के साथ था. दोनों ने साथ में अनगिनत घंटे बिताए. ड्यूटी हो, ट्रेनिंग हो या आराम का समय, दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ रहते थे. जगजीत सिंह के इशारे को मैक्स बिना बोले समझ जाता था. यह रिश्ता सिर्फ आदेश और पालन का नहीं, बल्कि गहरे भरोसे और स्नेह का था.

यह भी पढ़ें: CCTV फुटेज, स्निफर डॉग और साजिश का ताला... ऐसे सुलझी दिल्ली में ट्रिपल मर्डर और बेटे के जुर्म की मिस्ट्री

आमतौर पर CISF के डॉग स्क्वॉड के सदस्य करीब आठ साल तक सेवा देते हैं. लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था. गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मैक्स को पांच साल की सेवा के बाद ही रिटायर करना पड़ा. यह फैसला आसान नहीं था, क्योंकि मैक्स अभी भी सभी के दिलों में उतनी ही ऊर्जा और उत्साह के साथ मौजूद था.

cisf sniffer dog max retirement amritsar airport heart touching story

आखिरी सलामी ने नम कर दीं आंखें

1 मई 2026 को अमृतसर एयरपोर्ट पर मैक्स के सम्मान में भव्य रिटायरमेंट समारोह आयोजित किया गया. CISF के जवानों, अधिकारियों और एयरपोर्ट स्टाफ ने उसे सलामी देकर विदाई दी. समारोह का सबसे भावुक पल तब आया, जब उसके हैंडलर जगजीत सिंह ने उसे गले लगाकर कहा- Love You Max. यह सुनते ही वहां मौजूद लोग भावुक हो गए. मैक्स ने भी अपने अंदाज में सलामी देकर सबका दिल जीत लिया. उसकी यह आखिरी सलामी लंबे समय तक लोगों की यादों में रहेगी.

Advertisement

एयरपोर्ट डायरेक्टर भूपिंदर सिंह ने कहा कि मैक्स सिर्फ एक डॉग नहीं था, बल्कि CISF परिवार का अभिन्न सदस्य था. उसकी सेवाएं अहम थीं. सुरक्षा बल ने सम्मान के साथ मैक्स को विदाई दी. मैक्स की जगह अब एक नए डॉग को तैयार किया जा रहा है, जो जल्द ही अमृतसर एयरपोर्ट की सुरक्षा संभालेगा.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement