scorecardresearch
 

LIVE: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट जाएंगे: राहुल गांधी

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर INDIA ब्लॉक लगातार प्रदर्शन कर रहा है. विपक्ष का आरोप है कि वोटर लिस्ट के SIR में गड़बड़ी की गई और जबरन लोगों के वोट काटे गए. विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा था. इस पर उन्हें आज रात 8 बजे का वक्त दिया गया था.

Advertisement
X
राहुल गांधी के नेतृत्व में 10 विपक्षी नेता राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे (Photo- Social Media)
राहुल गांधी के नेतृत्व में 10 विपक्षी नेता राष्ट्रपति से मिलने पहुंचे (Photo- Social Media)

वोट चोरी के आरोपों और वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विपक्ष का विरोध जारी है. इसी कड़ी में शुक्रवार को विपक्षी दलों के सांसद संसद के सेंट्रल हॉल में जुटे. यहां से सभी मार्च करते हुए विजय चौक तक पहुंचे और धरने पर बैठ गए. वहीं राहुल गांधी के नेतृत्व में 10 विपक्षी नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की. राष्ट्रपति भवन की तरफ से 10 सांसदों को मिलने के लिए शुक्रवार रात 8 बजे का समय दिया गया था.

राष्ट्रपति से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, ममता बनर्जी, एमए बेबी, डी. राजा, सपा सांसद राजीव राय, सुप्रिया सुले, जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला और आरजेडी सांसद मनोज झा शामिल थे.

Live Updates:

-मुलाकात के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम सभी ने राष्ट्रपति के सामने अपनी बात रखी है और वोट चोरी का मुद्दा उठाया. हमने उनसे मांग की है कि फिर से चुनाव कराने की मांग की है. ईवीएम हटाकर बैलेट पेपर से मतदान कराने की भी मांग की गई है. राष्ट्रपति ने हमसे सबूत मांगे हैं.   

-ममता बनर्जी ने बताया कि राष्ट्रपति ने हमसे सबूत देने को कहा है. हमने उनसे वोट चोरी के मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने सकारात्मक रुख दिखाया है और जनता की आवाज सुनी है. हमने राष्ट्रपति से संविधान की रक्षा की अपील की. अब हम राष्ट्रपति को वोट चोरी से संबंधित सबूत सौंपेंगे. 

Advertisement

-वहीं राहुल गांधी ने कहा कि अभी राष्ट्रपति के साथ हमारी मीटिंग हुई. मैं हैरान था क्योंकि जब हमने राष्ट्रपति को वोट चोरी के बारे में बताया तो उन्होंने इससे इनकार नहीं किया. उन्होंने ये नहीं कहा कि हिंदुस्तान में वोट चोरी नहीं हो रहे हैं. उन्होंने हमसे कहा कि हमें सबूत दो. हम सभी सबूत राष्ट्रपति के पास लेकर जाएंगे. पूरा देश जानता है कि देश में वोट चोरी हो रही है. मोदी-शाह लोकतंत्र को तबाह कर रहे हैं. ज्ञानेश कुमार वोट चोरी करा रहे हैं. राष्ट्रपति ने वोट चोरी से इनकार नहीं किया और कहा कि वह इस पर विचार करेंगी.

सबसे पहले हिंदुस्तान के सभी विपक्षी सांसद CEC से मिलने गए. वहां हमें रोका गया पीटा गया और कहा गया कि यहां प्रोटेस्ट न करें. इसके बाद हमने फैसला किया कि हम राजघाट जाएंगे और प्रोटेस्ट करेंगे, हमें वहां भी रोका गया और अब हम राष्ट्रपति से मिलने आए. अब हम सोमवार को सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे.

विपक्षी दलों का आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान पारदर्शिता नहीं बरती गई और जबरन वोटर्स के नाम हटाए गए. इसी मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे और पूरे मामले की जांच की मांग कर रहा है. हालांकि चुनाव आयोग और भाजपा ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया है.  

Advertisement

-राष्ट्रपति भवन की ओर जाने वाले रायसीना हिल्स इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. राहुल के नेतृत्व में 10 सांसद राष्ट्रपति से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन जा रहे हैं. वहीं, अन्य विपक्षी नेता और सांसद विजय चौक पर धरने पर बैठ गए हैं.

राष्ट्रपति भवन की तरफ से सांसदों को शुक्रवार रात 8 बजे का समय दिया गया है. (Photo- ITG)

-समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अगर दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की आजादी नहीं है, तो यह अघोषित आपातकाल और तानाशाही का दौर है. बुझने से पहले दीपक की लौ तेज होती है, उसी तरह ये लोग भी छटपटा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जितना डरेगी, उतना ही उत्पात मचाएगी. सभी को तैयार रहना चाहिए, क्योंकि ये लोग कुछ भी कर सकते हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदर्शन करने वाले युवा हैं, वे कोई दंगा या हिंसा भड़काने तो नहीं आ रहे हैं.

-दिल्ली में संसद के सेंट्रल हॉल में जुटे INDIA ब्लॉक के सांसदों को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 14 अगस्त 1947 के ऐतिहासिक भाषण का जिक्र किया. राहुल गांधी ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने एक बहुत मशहूर भाषण दिया था. यह भाषण 14 अगस्त 1947 को संसद के सेंट्रल हॉल में दिया गया था. मैं इसमें से कुछ हिस्सा बताना चाहता हूं. उन्होंने कहा, 'यह भारत, पूरे एशिया और दुनिया के लिए एक अहम पल है. पूरब में आज़ादी का एक नया सितारा उदय हो रहा है, एक नई उम्मीद जगी है, और एक लंबे समय से संजोया गया सपना सच हो रहा है. यह सितारा कभी अस्त न हो और वह उम्मीद कभी टूटे नहीं...'

Advertisement

-INDIA ब्लॉक की बैठक में राहुल गांधी ने चुनाव नतीजों पर सवाल उठाते हुए कहा कि पिछले कुछ सालों में खासकर गुजरात, हरियाणा और महाराष्ट्र में जिस तरह के नतीजे आए हैं, उन्हें देखकर उन्हें अब भी विश्वास नहीं होता कि ऐसा कैसे हुआ. उन्होंने कहा कि देश के लोगों के अधिकारों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है. जब उनके हाथ में सबूत आए, तब उन्हें इस मामले की गंभीरता का पता चला.

-राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सिर्फ उनके खिलाफ कार्रवाई की बात नहीं माहै, बल्कि सरकार को बर्खास्त करना होगा. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार खुद को समझते क्या हैं? उनका काम जनता के प्रतिनिधियों से मिलना है. राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि ज्ञानेश कुमार को विपक्षी सांसदों से मिलना ही होगा, चाहे कुछ भी हो जाए.

राष्ट्रपति भवन की तरफ से उन्हें शुक्रवार रात 8 बजे का समय दिया गया है. (Photo- ITG)

सीपीएम सांसद जॉन ब्रिटास ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को सौंपे गए ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की गई है. विपक्षी सांसद अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करने के लिए दो दिन का ब्रेक लेंगे. ब्रिटास के मुताबिक, सिविल सोसाइटी के अनुरोध पर 12 अक्टूबर को फिर से विरोध प्रदर्शन शुरू किया जाएगा, जिसके लिए लामबंदी की जा रही है.

Advertisement

दिल्ली में सख्ती और ट्रेनों को रद्द किए जाने पर केंद्र सरकार को घेरते हुए जॉन ब्रिटास ने कहा कि राजधानी में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय ट्रेनें समय पर चलती थीं, जबकि मोदी के लोकतंत्र में ट्रेनें रद्द की जा रही हैं और मेट्रो सेवाएं बंद की जा रही हैं. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement