scorecardresearch
 

साईं कृष्ण मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, CBI करेगी जांच; जगन बोले- नायडू सरकार पर हमला

पुलिस हिरासत में गाडे साई कृष्ण की मौत, गायब शव और जांच पर लगातार उठते सवालों के बीच आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. CBI अब इस पूरे मामले की जांच करेगी. फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने चंद्रबाबू नायडू सरकार पर तीखा हमला बोला है.

Advertisement
X
 साईं कृष्ण की मौत मामले में हाइकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है (Photo-File)
साईं कृष्ण की मौत मामले में हाइकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है (Photo-File)

आंध्र प्रदेश के गाडे साईं कृष्ण की हिरासत में मौत होने के बाद से राजनीतिक माहौल गरमा गया है. आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने मामले की जांच CBI को सौंपने का आदेश दिया है. कोर्ट ने राज्य सरकार को साई कृष्ण की मां को चार हफ्ते के भीतर 25 लाख रुपये मुआवजा देने का भी निर्देश दिया है. फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और YSR कांग्रेस पार्टी (YSRCP) प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू पर निशाना साधा है.

उन्होंने इस फैसले को नायडू सरकार पर 'तमाचा' बताया. जगन के मुताबिक, उनकी पार्टी लगातार इस मामले की CBI जांच की मांग कर रही थी. उन्होंने मांग की थी कि जांच में पुलिस महानिदेशक (DGP) और विजयवाड़ा के पुलिस कमिश्नर जैसे वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका की भी पड़ताल होनी चाहिए.  

साईं कृष्ण की मौत मई 2026 में विजयवाड़ा के कृष्णा लंका पुलिस स्टेशन से जुड़े मामले में हुई थी. जानकारी के मुताबिक, 25 साल के साईं कृष्ण को टास्क फोर्स के कर्मियों ने हिरासत में लिया था. इसके बाद उन्हें पुलिस स्टेशन लाया गया, लेकिन मजिस्ट्रेट के सामने कथित तौर पर पेश नहीं किया गया.

यह भी पढ़ें: तीन सुसाइड, एक मर्डर... आंध्र प्रदेश से मेरठ तक फैली एक खूनी साजिश की कहानी, राइफल शूटिंग कोच गिरफ्तार

अब इस मामले में FIR दर्ज करने में देरी, पुलिस स्टेशन के CCTV फुटेज उपलब्ध ना होने और साईं कृष्ण के शव का पता ना चल पाने को लेकर सवाल उठे. इन हालातों से जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठे. राज्य सरकार ने पहले विशेष जांच दल का गठन किया था, लेकिन परिवार और विपक्ष की ओर से स्वतंत्र जांच की मांग जारी रही.

Advertisement

'SIT के जरिए मामला दबाने की कोशिश'

जगन ने नायडू सरकार पर स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करने की बजाय SIT के जरिए मामले को दबाने की कोशिश का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जांच में हुई चूक और वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिका की पड़ताल न होने पर सरकार को जवाब देना चाहिए. उन्होंने कहा कि CBI जांच से यह साफ होगा कि किन हालातों में मौत हुई और इस मामले में किसकी क्या भूमिका थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement