तेलगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू (Chandrababu Naidu) 1995 से 2004 और 2014 से 2019 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं. टीडीपी ने आंध्र प्रदेश के 2024 विधानसभा चुनाव में 175 में से 135 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल की. 12 जून 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, सुपरस्टार रजनीकांत और चिरंजीवी की मौजूदगी में चंद्रबाबू नायडू चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली (CM Andhra Pradesh).
उन्होंने 2004 से 2014 तक आंध्र प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में भी कार्य किया. एक बार फिर चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री के रूप में आंध्र प्रदेश का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं. नायडू का राजनीतिक करियर 1970 के दशक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से शुरू हुआ. 1978 में, वह आंध्र प्रदेश विधान सभा के लिए चुने गए और 1980 से 1982 तक, उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में कार्य किया. बाद में वह टीडीपी में शामिल हो गए, जिसकी स्थापना उनके ससुर नंदमुरी तारक रामा राव (NT Rama Rao) ने की थी. 1984 में एनटीआर को मुख्यमंत्री पद से हटाने के कांग्रेस के प्रयास को विफल करने में मदद करने के बाद, नायडू उनके विश्वासपात्र बन गए और टीडीपी के महासचिव बनाए गए.
नायडू का जन्म 20 अप्रैल 1950 को आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के नरवारीपल्ले में हुआ था. उनके पिता नारा खर्जुरा नायडू थे. उनकी पत्नी का नाम अमनम्मा है. उनका एक बेटा है जिसका नाम नारा लोकेश है.
उन्होंने 1972 में श्री वेंकटेश्वर आर्ट्स कॉलेज, तिरुपति से बी.ए. की डिग्री पूरी की. बाद में, उन्होंने श्री वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में अपनी मास्टर डिग्री हासिल की.
आंध्र प्रदेश के भोगापुरम में नए इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान एनडीए नेताओं ने पीएम मोदी की खुलकर तारीफ की. सीएम चंद्रबाबू नायडू ने 'मोदी-मोदी' के नारे लगवाए, जबकि पवन कल्याण ने कहा कि पीएम मोदी के खिलाफ कही गई बातें सुनकर उनकी आंखों में आंसू आ गए.
सबसे पहले बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आंध्र प्रदेश दौरे की. अब से कुछ देर पहले पीएम मोदी ने आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगपुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया. इस दौरान आंध्र के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी पीएम मोदी के साथ मौजूद थे. देखें...
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने वाईएसआर कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के तीन राजधानी और MAVIGUN नारे पर तीखा हमला किया है.
River Interlinking: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कर्नाटक में कहा कि गंगा और कावेरी नदियों के जुड़ने से भारत को कोई नहीं रोक पाएगा. तुंगभद्रा बांध के 33 नए क्रेस्ट गेट्स के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने गोदावरी-कावेरी लिंकिंग पर भी जोर दिया. पूरी रिपोर्ट...
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बाबा रामदेव के साथ ऐतिहासिक उंडावल्ली गुफाओं में योग किया. सीएम ने योग को जन-जन तक पहुंचाने में बाबा रामदेव की भूमिका की तारीफ की. उन्होंने 'संजीवनी' प्रोजेक्ट के तहत योग और प्राणायाम को स्वास्थ्य सुधार के लिए शामिल करने की योजना बताई.
परिसीमन की बहस के बीच शशि थरूर ने 'सैलरी' का उदाहरण देकर सवाल उठाया है कि सभी राज्यों की लोकसभा सीटें 50% बढ़ने के बाद भी क्या उनका राजनीतिक प्रभाव बराबर रहेगा? जानिए थरूर और चंद्रबाबू नायडू के तर्क. सवाल ये है कि क्या संसद में राज्यों की राजनीतिक ताकत भी उसी अनुपात में संतुलित रहेगी?
उद्धव ठाकरे शिवसेना का स्थापना समारोह मना रहे हैं, लेकिन उनके हिस्से नाममात्र ही बचा है, क्योंकि नामोनिशान तो चार साल पहले ही गंवा चुके हैं. 60 साल पुरानी पार्टी छठी बार टूट की कगार और महाराष्ट्र की राजनीति के उस मोड़ पर पहुंच गई है, जहां से बाउंसबैक फिलहाल तो असंभव लग रहा है.
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बताया कि सभी राज्यों में लोकसभा सीटें समान रूप से बढ़ाई भी जाती हैं, तब भी राजनीतिक प्रभाव बड़े राज्यों की तरफ ही झुकेगा.
आंध्र प्रदेश की चार राज्यसभा सीटों के लिए होने जा रहे चुनाव के सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर अन्नामलाई चैप्टर का असर पड़ा है. पहले तय फॉर्मूले के मुताबिक टीडीपी को दो, जन सेना पार्टी को एक और बीजेपी को एक सीट पर उम्मीदवार उतारना था. अब सीट शेयरिंग फॉर्मूला बदल गया है.
भव्य समारोह में 6 महाद्वीपों के 19 देशों से मिले 1,000 से अधिक नामांकनों को पछाड़कर भारत के इस प्राकृतिक खेती मॉडल को 15 लाख अमेरिकी डॉलर की इनामी राशि से नवाजा गया है. मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इसे पूरे देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने तीसरे बच्चे के जन्म पर 30 हजार रुपये और चौथे बच्चे पर 40 हजार रुपये देने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि राज्य में घटती जन्मदर चिंता का विषय है और समाज को अब जनसंख्या बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना होगा. सरकार जल्द इस योजना का विस्तृत खाका जारी करेगी.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम चंद्रबाबू नायडू और नारा लोकेश ने पुट्टापर्थी में ₹15,803 करोड़ की AMCA प्रोजेक्ट की नींव रखी. यह भारत का पांचवीं पीढ़ी का स्वदेशी स्टेल्थ फाइटर होगा. प्रोजेक्ट से 7,500 लोगों को रोजगार मिलेगा. आंध्र प्रदेश में डिफेंस व एयरोस्पेस हब बनेगा.
भारतीय राजनीति में 2014 के बाद नरेंद्र मोदी के विकल्प के रूप में कई क्षत्रप सामने आए. कांग्रेस को दरकिनार कर तीसरा मोर्चा बनने की मशक्कत करने वाले केसीआर से लेकर ममता बनर्जी, शरद पवार और अरविंद केजरीवाल ने अपनी ही सियासी जमीन खो दी.
आंध्र प्रदेश सरकार ने श्री सत्य साई जिले में AMCA स्टेल्थ फाइटर प्लांट के लिए 600 एकड़ जमीन मंजूर कर दी. इस प्लांट में 140 जेट्स बनेंगे और 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश आएगा. प्रोटोटाइप 2027 तक तैयार होने की उम्मीद है.
आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में रायावरम के पास एक निजी ट्रेवल्स की बस और टिपर ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसके बाद बस आग का गोला बन गई. इस हादसे में 13 लोगों के जिंदा जलने की खबर है.
आंध्र प्रदेश में बच्चों को सोशल मीडिया के संभावित दुष्प्रभाव से बचाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए एक प्रोग्राम लाया जा रहा है. इसे अगले 90 दिनों में लागू किया जाएगा.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने गिरती प्रजनन दर को देखते हुए देश की पहली 'जनसंख्या प्रबंधन नीति' का प्रस्ताव विधानसभा में रखा है. इस नीति के तहत सरकार तीसरे बच्चे के जन्म पर आर्थिक प्रोत्साहन, माता-पिता को विशेष अवकाश और महिलाओं के लिए व्यापक सुविधाएं प्रदान करेगी.
एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के बाद बिल गेट्स आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने सीएम चंद्रबाबू नायडू से मुलाकात की. लेकिन एपस्टीन फाइल्स विवाद के चलते सीएम के बिल गेट्स से मिलने की आलोचना की जा रही है. कांग्रेस ने सलाह दी है कि किसी को भी गेट्स से मिलने से बचना चाहिए.
Bill Gates दुनिया के टॉप अरबपतियों में शामिल हैं और सोमवार को भारत पहुंचे. आंध्र प्रदेश के अमरावती में पहुंचने पर उन्होंने राज्य के सीएम चंद्रबाबू नायडू के साथ मुलाकात की और तमाम मुद्दों पर चर्चा की.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को स्किल डेवलपमेंट घोटाले में ईडी ने क्लीन चिट दे दी है. 2016 के इस मामले में नायडू पर सरकारी धन में हेराफेरी का आरोप था. इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था और 53 दिन जेल में बिताने पड़े थे.
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को स्किल डेवलपमेंट घोटाले मामले में ED यानि प्रवर्तन निदेशालय से बड़ी राहत मिली है. ईडी ने इस केस में उन्हें क्लीन चिट दे दी है, वहीं विजयवाड़ा की एसीबी कोर्ट ने भी मामला वापस ले लिया है