मणिपुर की स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने इतिहास रचते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की 48 किग्रा श्रेणी में मीराबाई ने 190 किग्रा के रिकॉर्ड-तोड़ कुल वजन उठाकर लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने में सफलता हासिल की. टोक्यो ओलंपिक की सिल्वर मेडल विनर मीराबाई ने अपनी इस बड़ी उपलब्धि के साथ ही पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है.
मीराबाई ने रखा था दो दिनों का उपवास
जीत के बाद जब मीराबाई पोडियम पर राष्ट्रगान के दौरान गोल्ड मेडल के साथ खड़ी हुईं तो उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े. मीराबाई की इस जीत के पीछे की कहानी संघर्ष भरी रही है. वजन को मेंटेन रखने के लिए मीराबाई ने दो दिनों से अन्न-जल का त्याग कर रखा था. मैच खत्म होते ही जब पत्रकार उनके पास पहुंचे तो उनके मुंह से सबसे पहला शब्द निकला. जल्दी-जल्दी करो, मैंने 2 दिन से कुछ खाया नहीं है.
#WATCH | Glasgow, Scotland: On winning Gold Medal in the Women's 48kg Weightlifting event at Commonwealth Games, Mirabai Chanu says, "... I am incredibly grateful for this performance, especially since I’ve managed to control my body weight for quite some time now. Getting down… pic.twitter.com/w8rzucmcdc
— ANI (@ANI) July 26, 2026
कॉमनवेल्थ गेम्स में बनाया नया रिकॉर्ड
मैच की शुरुआत मीराबाई के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रही थी. वह स्नेच में अपने पहले प्रयास (82 किग्रा) में चूक गईं. लेकिन मीराबाई ने तुरंत खुद को संभाला और दूसरे प्रयास में 82 किग्रा और फिर 85 किग्रा उठाकर नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बना दिया. यहां भी पहले प्रयास में असफलता के बाद उन्होंने दूसरे प्रयास में 105 किग्रा का भार उठाकर कॉमनवेल्थ गेम्स रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. उन्होंने कुल 190 किग्रा (85kg + 105kg) वजन उठाकर रिकॉर्ड बुक्स में अपना नाम दर्ज करा लिया.
Another glorious chapter in Indian Weightlifting!
— Narendra Modi (@narendramodi) July 26, 2026
The talented Mirabai Chanu once again showcased her skills at the Commonwealth Games with a stunning performance in the 48 kg category and winning Gold. With back-to-back Commonwealth Games Golds and an overall fourth CWG medal… pic.twitter.com/37IOvMXBTI
मां और कोच को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात
जीत के बाद मीराबाई बेहद इमोशनल नजर आईं. उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपनी मां और कोच विजय शर्मा को दिया. उन्होंने कहा कि वे मेरे हर बुरे और अच्छे वक्त में मेरे साथ खड़े रहे. परिवार और देश की उम्मीदों का काफी दबाव था, लेकिन भारत के लिए तीसरा गोल्ड जीतकर बेहद खुशी हो रही है.
ये भी पढ़ें- CWG 2026: मीराबाई चानू ने जीता गोल्ड मेडल, दमदार प्रदर्शन कर रचा इतिहास
पीएम मोदी ने दी बधाई
मीराबाई की इस जीत को देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सराहने का काम किया. उन्होंने एक्स पर लिखा कि भारतीय वेटलिफ्टिंग में एक और ऐतिहासिक पल! हमारी देश की शान मीराबाई चानू ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में 48 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर तिरंगा लहराया है. CWG में लगातार गोल्ड जीतना और कुल 4 मेडल अपने नाम करना साबित करता है कि मेहनत का कोई जवाब नहीं. मीराबाई हर भारतवासी की प्रेरणा हैं. इस शानदार जीत पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई और आने वाले मैचों के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं.