हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ सेविंग (Savings) करके उसे ऐसी स्कीम में लगाने (Investment) का प्लान बनाते हैं, जहां पैसा सुरक्षित रहने के साथ ही रिटर्न भी जोरदार मिले. वहीं कुछ लोग रिटायरमेंट के बाद की लाइफ में पैसों की किल्लत से निजात के लिए योजनाएं तलाशते हैं. इस लिहाज से भी पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित की जा रहीं सरकारी स्कीम्स (Govt Scheme) बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती हैं.
पोस्ट ऑफिस की ऐसी ही एक स्कीम है, जो खासतौर पर सीनियर सिटीजंस के लिए बनाई गई हैं और ये रिटायरमेंट के बाद रेग्युलर कमाई (Reguler Income) पक्की कर देती है, जिससे बुढ़ापा मौज में कट सकता है. हम बात कर रहे हैं, पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Post Office SCSS Scheme) की, जिसमें निवेश के जरिए सालाना 2.46 लाख रुपये की कमाई कर सकते हैं और इसे चाहें तो हर तीन महीने में भी ले सकते हैं.
रिस्क जीरो, ब्याज जोरदार
Post Office Saving Schemes को पॉपुलर बनाने में सबसे खास बात है कि ये रिस्क फ्री निवेश (Risk Free Investment) माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें किए गए हर छोटे-बड़े निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. सरकारी स्कीम (Govt Scheme) पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग्स पर मिल रहे ब्याज की बात करें, तो बैंक एफडी (Bank FD) भी फेल हैं, POSCSS में निवेश पर सरकार शानदार 8.2 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रही है.
आप किसी भी नजदीकी डाकघर में जाकर अपनी SCSS अकाउंट आसानी से खुलवा सकते हैं. इसमें सिंगल अकाउंट से 15 लाख एकमुश्त और जॉइंट अकाउंट से 30 लाख रुपये अधिकतम निवेश किया जा सकता है.
सिर्फ 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत
पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित की जा रही इस सरकारी स्कीम (Govt Scheme) में सिर्फ 1000 रुपये से निवेश की शुरुआत की जा सकती है. इस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में अधिकतम निवेश की सीमा 30 लाख रुपये तय की गई है. रिटायरमेंट के बाद फाइनेंशियली फिट रहने में ये पोस्ट ऑफिस स्कीम कारगर साबित हो सकती है.
इसमें 60 साल या उससे अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति या पति/पत्नी के साथ जॉइंट अकाउंट खोला जा सकता है.अगर आयु सीमा की बात करें, तो कुछ मामलों में छूट दिए जाने का भी प्रावधान है. VRS लेने वाले व्यक्ति की उम्र खाता खुलवाते समय 55 साल से अधिक और 60 साल से कम हो सकती है, वहीं डिफेंस से रिटायर हुए कर्मचारी 50 साल से अधिक और 60 साल से कम उम्र में निवेश कर सकते हैं.
5 साल मैच्योरिटी, Tax छूट का लाभ
रेगुलर इनकम, सुरक्षित निवेश के लिहाज से ही नहीं, बल्कि पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम टैक्स छूट (Tax Benefits) का लाभ भी देती है. POSCSS में निवेश करने वाले व्यक्ति को इसमें आयकर अधिनियम की धारा 80 सी के तहत 1.5 लाख रुपये तक की सालाना टैक्स छूट दी जाती है.
Post Office Senior Citizen Scheme में निवेश के लिए मैच्योरिटी पीरियड पांच साल का है, इसका मतलब है कि आपको इस स्कीम का पूरा लाभ लेने के लिए 5 साल तक निवेश करना होगा. अगर निवेशक अकाउंट को इस अवधि से पहले बंद कराता है, तो नियमों के मुताबिक खाताधारक को पेनल्टी देनी होती है.
2.46 लाख सालाना कमाई का गणित
अगर किसी व्यक्ति ने 30 लाख रुपये Post Office SCSS में ज्वाइंट अकाउंट के तहत निवेश किया, तो 8.2 फीसदी की ब्याज दर के हिसाब से उसे सालाना सिर्फ ब्याज से ही 2,46,000 रुपये की कमाई होगी, ये रकम हर साल पूरे पांच साल की मैच्योरिटी तक मिलती रहेगी और उसके बाद आप पूरी निवेश की गई 30 लाख रुपये की रकम को भी निकाल सकेंगे. निवेशक चाहे तो 3 साल के लिए निवेश को और बढ़ा सकते हैं.
इस सरकारी योजना में निवेश पर ब्याज राशि का पेमेंट हर तीन महीने में किए जाने का प्रावधान है. ऐसे में देखें तो 3 महीने में ब्याज से होने वाली कमाई 61,500 रुपये होगी.
PO SCSS निवेश की खास बात ये भी है कि एक बार निवेश करने के बाद, आपकी मैच्योरिटी अवधि के लिए यही ब्याज दर लागू रहती है, भले ही सरकार तिमाही आधार पर किए जाने वाले संशोधन के तहत आगे चलकर ब्याज दरें क्यों न बदल दे. इसके अलावा मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने से पहले खाताधारक की मृत्यु होने पर अकाउंट क्लोज कर दिया जाता है और सारी रकम दस्तावेजों में दर्ज नॉमिनी को सौंप दी जाती है.