उत्तर प्रदेश जल संसाधन के प्रबंधन के मामले में पूरे देश में नंबर वन बन गया है. दिल्ली में मंगलवार को नेशनल वॉटर अवॉर्ड्स 2022 सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में यूपी के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया है. अवॉर्ड मिलने के बाद स्वतंत्र देव ने सीएम योगी आदित्यनाथ को अवॉर्ड का श्रेय देते हुए कहा कि सीएम के मार्गदर्शन में हम मिलकर उत्तर प्रदेश के सभी विभागों को नंबर 1 बनाएंगे.
नदियों की सफाई, बाढ़ नियंत्रण पर किया काम
अवॉर्ड समारोह में बताया गया कि यूपी सरकार ने नदियों की सफाई पर ध्यान देने के साथ ही बाढ़ नियंत्रण पर काम किया. यूपी में लम्बे समय से निष्क्रिय हो चुकी सिंचाई की बड़ी परियोजनाओं को पुनर्जीवित कर काम को गति दी गई. ऐसा करने से बड़ी आबादी को लाभ मिला है. उत्तर प्रदेश में सिंचित क्षेत्र का विकास होने से किसानों को भी फसलों को सींचने में काफी सुविधा मिली है.
मा• प्रधानमंत्री जी एवं मा• मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में जल प्रबंधन के क्षेत्र में यूपी ने अनुकरणीय कार्य किए है जिसके लिए आज महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी द्वारा उत्तर प्रदेश को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है।
— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp)
जनता को जल संरक्षण अभियान से जोड़ें: राष्ट्रपति कोविंद
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इस सम्मान के लिए स्वतंत्र देव सिंह को बधाई दी. सम्मान समारोह के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोगों से सरकार के जल संरक्षण अभियान में शामिल होने की अपील की. साथ ही जिला प्रशासन व सरपंचों से लोगों को इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित करने की अपील की. उन्होंने इस दौरान ‘जल शक्ति अभियान: कैच द रेन कैंपेन 2022’ भी शुरू किया. यह अभियान 30 नवंबर 2022 तक चलेगा.
उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री के रूप में नियुक्त होने के लिए भाई श्री स्वतंत्र देव सिंह जी को हृदय तल की गहराइयों से बधाई एवं शुभकामनाएं!
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur)
उनसे आज दिल्ली में भेंट हुई। हमारे बीच जल वितरण व्यवस्था पर चर्चा हुई।