scorecardresearch
 

तमिलनाडु एक्सप्रेस में सूटकेस में मिले महिला के बॉडी पार्ट्स, CCTV फुटेज से हुआ खौफनाक खुलासा

तमिलनाडु एक्सप्रेस में एक सूटकेस के अंदर महिला के बॉडी पार्ट्स मिलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जांच के दौरान सामने आए सीसीटीवी फुटेज में एक पुरुष और महिला इस सूटकेस के साथ नजर आ रहे हैं.

Advertisement
X
पीड़ित महिला के साथ-साथ आरोपियों की पहचान के लिए आगे की जांच की जा रही है. (Photo: ITG)
पीड़ित महिला के साथ-साथ आरोपियों की पहचान के लिए आगे की जांच की जा रही है. (Photo: ITG)

तमिलनाडु एक्सप्रेस में एक सूटकेस के अंदर महिला के बॉडी पार्ट्स मिलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आगरा पहुंची तमिलनाडु एक्सप्रेस में एक लाल सूटकेस से महिला के बॉडी पार्ट्स मिलने की खौफनाक जानकीरी मिली है. इस सनसनीखेज वारदात ने रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन को भी हैरान कर दिया है. यह मामला 6 अगस्त का बताया जा रहा है.

मामले की जांच कर रही रेलवे पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद चेन्नई से एक जोड़े का पता लगाया है. सीसीटीवी फुटेज में एक पुरुष और महिला लाल रंग का सूटकेस लेकर सिटी सेंट्रल स्टेशन में दाखिल होते दिख रहे हैं, जिसे बाद में उन्होंने आगरा जाने वाली ट्रेन में ही छोड़ दिया था.

यह भी पढ़ें: आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला-VIDEO

आगे की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस जोड़े ने गुडुवनचेरी में एक मकान किराए पर लिया हुआ था. रेलवे पुलिस ने तमिलनाडु पुलिस के साथ मिलकर जब उस ठिकाने पर जांच-पड़ताल की, तो शुरुआती जांच में आशंका जताई गई कि घटना को अंजाम यहीं दिया गया. 

मौके पर पीड़ित का शव छत से लटका हुआ मिला, जबकि शरीर के कुछ हिस्से एक बड़े बर्तन के अंदर रखे हुए थे, जिसका इस्तेमाल आमतौर पर बिरयानी पकाने के लिए किया जाता है. पुलिस ने उस बर्तन को सील कर अपने कब्जे में ले लिया है और पीड़ित महिला के साथ-साथ आरोपियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच की जा रही है. 

Advertisement

इस बीच, कुछ दिन पहले तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले के तिरुत्तनी के पास स्थित मानवूर रेलवे स्टेशन से भी एक घटना की जानकारी सामने आई थी. यहां 45 साल के एक बेटे पर अपनी बुजुर्ग मां की हत्या करने का आरोप लगाया गया. जानकारी के मुताबिक, 71 साल की बुजुर्ग महिला चलने-फिरने में असमर्थ थी. बेटे पर उसे चलती ट्रेन के आगे धक्का देकर मारने का आरोप है.

---- समाप्त ----
Live TV

TOPICS:
Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement