केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चेन्नई में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय से मुलाकात की. शाह दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं, जिसकी मेजबानी तमिलनाडु कर रहा है. बैठक में राज्यों के बीच लंबित विवाद, नदी जल बंटवारा और आंध्र प्रदेश पुनर्गठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों के प्रतिनिधि इसमें हिस्सा लेंगे.