scorecardresearch
 

CM विजय ने अपने ज्योतिषी को सरकार में OSD बनाया, इन्हीं की सलाह पर बदला था शपथ का टाइम

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपने करीबी ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रिवेल को सरकार में विशेष कार्य अधिकारी (OSD) नियुक्त किया है. वेट्रिवेल लंबे समय से मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार रहे हैं और उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह के समय को भी बदलवाने में अहम भूमिका निभाई.

Advertisement
X
वेट्रिवल CM विजय के करीबी रहे हैं. (Photo- PTI)
वेट्रिवल CM विजय के करीबी रहे हैं. (Photo- PTI)

तमिलनाडु सरकार में मुख्यमंत्री विजय ने अपने करीबियों और भरोसेमंद साथियों को खास जगह दी है. अब सीएम विजय ने अपने निजी ज्योतिषी राधन पंडित वेट्रिवेल को तमिलनाडु सरकार में 'विशेष कार्य अधिकारी' (OSD) नियुक्त किया है.

राधन पंडित वेट्रिवेल लंबे समय से विजय के करीबी रहे हैं. बताया जाता है कि विजय के राजनीतिक सफर और उनके बड़े फैसलों में वेट्रिवेल की सलाह की बड़ी भूमिका रही है. 

वेट्रिवेल वही ज्योतिषी हैं, जिनके कहने पर सीएम विजय ने 10 मई को अपने शपथ ग्रहण समारोह का समय बदला था. शुरुआत में मुख्यमंत्री विजय का शपथ ग्रहण समारोह 10 मई को दोपहर 3:45 बजे तय किया गया था. लेकिन, ज्योतिषी वेट्रिवल की सलाह पर समय बदलकर सुबह 10 बजे कर दिया गया था.

कौन हैं राधन पंडित वेट्रिवेल?

राधन पंडित वेट्रिवेल तमिलनाडु के एक जाने-माने आध्यात्मिक गुरु हैं. उन्होंने चुनाव से बहुत पहले ही विजय की जीत की भविष्यवाणी कर दी थी. विजय के साथ-साथ जयललिता समेत कई बड़े नेता भी वेट्रिवेल के मुरीद रहे हैं. जब तमिलनाडु में TVK की प्रचंड जीत हुई, तो वेट्रिवेल उन सबसे पहले लोगों में से थे जो विजय को उनकी जीत की बधाई देने उनके घर गए थे.

Advertisement

विजय सरकार को मिला AIADMK और AMMK का समर्थन

बता दें कि विजय सरकार को बुधवार को तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट देना है. इससे पहले, AIADMK के 30 बागी विधायकों ने विजय की पार्टी टीवीके को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है. AMMK के एक विधायक ने भी टीवीके का साथ देने की बात कही है. टीवीके ने पहले से ही कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई-एम और आईयूएमएल के साथ गठबंधन किया हुआ है. अब AIADMK और AMMK के समर्थन से टीवीके सरकार को और मजबूती मिल गई है. 

यह भी पढ़ें: फ्लोर टेस्ट से पहले विजय सरकार को AIADMK के 30 बागी विधायकों का मिला साथ, AMMK का भी सपोर्ट

एक्शन मोड में CM विजय

CM विजय मुख्यमंत्री बनते ही एक्शन मोड में आ गए हैं. विजय ने राज्य के युवाओं को नशे से दूर करने के लिए अहम कदम उठाया है. उन्होंने धार्मिक स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों के पास मौजूद शराब की सरकारी दुकानों को दो हफ्ते में बंद करने का आदेश दिया है. 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement