scorecardresearch
 

सांसद संजय दिना पाटिल पर पत्रकारों को धमकी देने का आरोप, आदित्य ठाकरे ने मांगा इस्तीफा

बागी सांसद संजय दिना पाटिल पर पत्रकारों को धमकी देने के आरोप लगे हैं. इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (यूबीटी) के विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए.

Advertisement
X
आदित्य ठाकरे ने कहा, अगर संजय दिना पाटिल में हिम्मत है तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए.(Photo: ITG)
आदित्य ठाकरे ने कहा, अगर संजय दिना पाटिल में हिम्मत है तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए.(Photo: ITG)

सोमवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में संजय दिना पाटिल शामिल हुए. इस बीच अब बागी सांसद संजय दिना पाटिल द्वारा पत्रकारों को कथित तौर पर धमकी देने की बात सामने आई है. वहीं इस मामले को लेकर शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा, हमें देखना होगा कि क्या BJP कोई कार्रवाई करती है.

आदित्य ठाकरे ने कहा, अगर उनमें हिम्मत है, तो उन्हें (सांसद पद से) इस्तीफा देना चाहिए और चुनाव लड़ना चाहिए.

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने भी गुरुवार को मुंबई पुलिस कमिश्नर देवेन भारती को पत्र लिखकर सांसद संजय दिना पाटिल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पाटिल हाल ही में सत्ताधारी शिवसेना में शामिल हुए हैं और उन पर प्रदर्शनकारियों पर बम फेंकने की कथित टिप्पणी करने का आरोप है.

राउत ने आरोप लगाया कि पाटिल ने कहा कि अगर कोई उनके खिलाफ विरोध करता है, तो वह उन पर बम फेंकेंगे, उनके घरों में घुसेंगे और उन्हें मार डालेंगे.

राउत और पाटिल के बीच चल रही बयानबाजी के बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को कहा कि पुलिस धमकी देने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई करेगी.

Advertisement

दोनों नेताओं के बीच हुई तकरार पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि किसी को भी धमकियों से डरना नहीं चाहिए और उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऐसी किसी भी हरकत को बर्दाश्त नहीं करेगी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement