scorecardresearch
 

रेल यात्री ध्यान दें! 1 मार्च से टिकट बुकिंग में होने जा रहा बड़ा बदलाव, जानें नया नियम

भारतीय रेलवे के मुताबिक, 1 मार्च 2026 से UTS ऐप काम करना बंद कर देगा. ऐसे में जनरल टिकट, प्लेटफॉर्म टिकट, सीजन टिकट बुक करने के लिए अब यात्रियों को RailOne ऐप का इस्तेमाल करना होगा. आइए जानते हैं RailOne की खासियत.

Advertisement
X
RailOne App for Train Ticket Booking (File Photo- Pixels)
RailOne App for Train Ticket Booking (File Photo- Pixels)

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक बड़ा बदलाव किया है. अब 1 मार्च 2026 से UTS ऐप (Unreserved Ticketing System on Mobile) पूरी तरह बंद हो जाएगा. इसका मतलब है कि UTS ऐप से अब ट्रेन का जनरल टिकट (अनारक्षित टिकट), प्लेटफॉर्म टिकट या मासिक सीजन टिकट बुक नहीं किया जा सकेगा. रेलवे ने यात्रियों को और बेहतर सुविधा देने के लिए यह बदलाव किया है. 

RailOne ऐप पर मिलेगा सबकुछ!
भारतीय रेलवे का RailOne App एक सुपर ऐप है, जिसमें यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं मिलेंगी. RailOne App के जरिए जनरल टिकट के अलावा रिजर्वेशन टिकट (जैसे स्लीपर, AC), ट्रेन की लाइव लोकेशन, PNR स्टेटस चेक, ट्रेन स्टेटस, रिफंड, कैंसिलेशन और कई अन्य सेवाएं एक ही जगह मिलेंगी.

होम स्क्रीन पर ही 'अनरिजर्व्ड' या 'प्लेटफॉर्म टिकट' का ऑप्शन मिल जाएगा, जिससे बुकिंग बहुत आसान होगी. इसके अलावा सफर के दौरान खाना ऑर्डर करने या यात्रा से संबंधित शिकायत या सुझाव समेत कई सुविधाएं भी इस ऐप में उपलब्ध हैं. रेलवे का RailOne App हिंदी व अंग्रेजी समेत कई भाषाओं में उपलब्ध है.

क्यों बंद हो रहा है UTS ऐप?
रेलवे चाहता है कि सारी टिकट बुकिंग और रेलवे से जुड़ी सेवाएं एक ही ऐप में आ जाएं. इससे यात्रियों को अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी. यह बदलाव डिजिटल इंडिया और आसान यात्रा को बढ़ावा देने के लिए है. बता दें कि देशभर के हजारों लोग रोजाना UTS ऐप से टिकट बुक करते थे, खासकर लोकल ट्रेनों और शॉर्ट डिस्टेंस यात्रा के लिए. अब वे RailOne पर शिफ्ट हो जाएंगे.

Advertisement

UTS App इस्तेमाल करने वाले क्या करें?
अगर आप UTS या IRCTC ऐप इस्तेमाल करते थे, तो आपको RailOne ऐप पर अकाउंट नहीं बनाना पड़ेगा. पुराना यूजर नेम और पासवर्ड RailOne में भी काम करेगा. इसके लिए अभी अपने मोबाइल में RailOne ऐप डाउनलोड कर लें. जो  Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध है.
नए ऐप पर यूजन नेम और पार्सवर्ड डालकर लॉगिंन करें. अगर आपके UTS ऐप में R-Wallet में बैलेंस बचा है, तो वह RailOne में ट्रांसफर हो जाएगा या रेलवे की गाइडलाइन के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकेगा.

बता दें कि स्टेशन पर काउंटर से भी जनरल टिकट ले सकते हैं, लेकिन मोबाइल से टिकट बुकिंग के लिए लाइन नहीं लगानी होती और ज्यादा आसान एवं तेज होती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement