scorecardresearch
 

एलन मस्क के 'अंबानी रियल बॉस' वाली पोस्ट पर राहुल गांधी का कमेंट, कहा- इंतजार कीजिए...

भारत में स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा की लॉन्चिंग को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क ने भारतीय टेलीकॉम उद्योग पर सवाल उठाए. मस्क ने भारत में लाइसेंस न मिलने पर सवाल उठाते हुए पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? इस पर अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा है.

Advertisement
X
राहुल गांधी ने एलन मस्क के बयान पर प्रतिक्रिया दी. (Photo- Reuters)
राहुल गांधी ने एलन मस्क के बयान पर प्रतिक्रिया दी. (Photo- Reuters)

भारत में स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस की लॉन्चिंग और लाइसेंस को विवाद छिड़ा है. इस बीच एलन मस्क ने भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री और बिजनेसमैन को लेकर बयान दिया. इस पर अब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है.

टेस्ला और स्पेसएक्स के हेड एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक यूजर के पोस्ट का जवाब देते हुए भारत सरकार और बिजनेस वर्ल्ड पर सवाल उठाए. एक यूजर ने लिखा था कि सरकार भारतीय नागरिकों के हितों के बजाय चुनिंदा पूंजीपतियों को बचाने में ज्यादा दिलचस्पी रखती है.

इसी पोस्ट को कोट करते हुए मस्क ने लिखा, 'स्टारलिंक को दुनिया के 165 से ज्यादा देशों में लाइसेंस मिल चुका है और कंपनी ने पिछले पांच साल से भारत सरकार के हर नियम और कानून का पालन करने की पूरी कोशिश की है, फिर भी देश में अभी तक लाइसेंस क्यों नहीं मिला?'

राहुल गांधी बोले- भारत में आपका स्वागत है एलन

इसके तुरंत बाद मस्क ने लिखा, 'Is Ambani the real boss of India?' (क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?) एलन मस्क के इस बयान के तुरंत बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा, 'भारत में आपका स्वागत है, एलन. तब तक इंतजार करें जब तक आप दूसरे व्यक्ति को नहीं खोज लेते.'

Advertisement
(Photo- X)

राहुल के बयान पर एलन मस्क ने प्रतिक्रिया भी दी है. उन्होंने लिखा, 'थैंक्यू राहुल. ये वाकई परेशान करने वाला है.'

बता दें कि विपक्षी दल लंबे समय से देश में चुनिंदा उद्योगपतियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाते रहे हैं और मस्क के बयान ने इस मुद्दे को एक बार फिर हवा दे दी है. 

यह भी पढ़ें: ‘क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?’ एलॉन मस्क के X पर पूछा सवाल, Starlink पर बढ़ा विवाद

पहले भी एलन मस्क लगा चुके हैं आरोप

वहीं मस्क ने पहले भी बिना नाम लिए कुछ ताकतवर कारोबारियों पर अपनी मोनोपोली बचाने के लिए स्टारलिंक की एंट्री रोकने का आरोप लगाया था. हालांकि, भारत सरकार इन सभी आरोपों को पहले ही खारिज कर चुकी है और उसका कहना है कि देश में सभी कंपनियों के लिए नियम एक समान हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement