scorecardresearch
 

'विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने हुए हैं...' राहुल गांधी का आरोप, PM को दी खुली बहस की चुनौती

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विदेशी मदद से सत्ता में बने रहने का आरोप लगाया है. उन्होंने पीएम को इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी है. राहुल का ये बयान पीएम के राष्ट्रीय एकता दिवस के हालिया बयान पर पलटवार है, जिसमें पीएम ने विपक्ष पर देश को बांटने का आरोप लगाया था.

Advertisement
X
राहुल गांधी ने पीएम के हालिया बयान पर पलटवार किया. (File Photo- PTI)
राहुल गांधी ने पीएम के हालिया बयान पर पलटवार किया. (File Photo- PTI)

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है. राहुल गांधी पीएम मोदी पर 'विदेशी मदद' से सत्ता में बने रहने का आरोप लगाया है. साथ ही, उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती भी दे डाली है.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा, 'मोदी जी, इस देश से झूठ बोलना बंद कीजिए. आप विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने। और विदेशी मदद से ही प्रधानमंत्री बने हुए हैं.'

इसके साथ ही उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था पर भी सवाल उठाए. उन्होंने लिखा, 'आपकी आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह विदेशियों के नियंत्रण में और समर्थन से है. विदेशी सोशल मीडिया पूरी तरह आपके साथ खड़ा है.'

'इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देता हूं...'

इस पोस्ट में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को चुनौती देते हुए कहा, 'मैं आपको इस मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती देता हूं. कोई भी मंच, किसी भी समय. हिम्मत है तो आइए.' हालांकि, राहुल गांधी ने आगे ये भी दावा किया कि पीएम इस बहस के लिए कभी सामने नहीं आएंगे. उन्होंने लिखा, 'आप नहीं आएंगे, क्योंकि जो मैं आपके बारे में जानता हूं आप उससे डरते हैं.'

Advertisement

PM के राष्ट्रीय एकता दिवस के बयान पर पलटवार

राहुल गांधी का ये बयान दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस हालिया बयान पर पलटवार है, जो उन्होंने गुजरात के एकता नगर में राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिया था. उस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बिना नाम लिए विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि कुछ ताकतें देश को बांटने की कोशिश कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: रामलीला मैदान से राहुल गांधी की हुंकार, बोले- वोट चोरी करने वालों को देश से भागने नहीं देंगे, ज्ञानेश को जेल जाना होगा

पीएम ने आरोप लगाया था कि अफवाहें फैलाने और देश की छवि खराब करने के लिए सोशल मीडिया का हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने यह भी सवाल उठाया था कि 'कौन विदेश में किससे गुपचुप तरीके से मिल रहा है' और 'भारत विरोधी ताकतें किसका समर्थन कर रही हैं.' 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement