scorecardresearch
 

'आई एम द राइट मैन इन रॉन्ग पार्टी...', इस्तीफा देते हुए बोले राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया है. दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि वे गलत पार्टी में सही व्यक्ति थे और अब वे जनता के करीब जाना चाहते हैं.

Advertisement
X
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है
राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद रहे राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए बीजेपी में शामिल होने का ऐलान किया. शुक्रवार को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उन्होंने इसकी घोषणा की. इस दौरान मंच पर उनके साथ संदीप पाठक भी मौजूद रहे है. इसके साथ ही मंच पर अशोक मित्तल भी बैठे नजर आए, जिनके घर पर हाल ही में ईडी ने छापेमारी की थी. चड्ढा ने कहा कि उनके साथ पार्टी के दो-तिहाई सांसद भी भाजपा में शामिल होंगे. 

संविधान के प्रावधानों के साथ बीजेपी में मिला लेंगे- आम आदमी पार्टी
राघव चड्ढा ने कहा कि, 'पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं सही हूं, पर गलत पार्टी में हूं हमने यह फैसला किया है कि हम संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे. उन्होंने कहा 'जिस AAP को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, वह अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है. अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फायदे के लिए काम करती है.'

उन्होंने आगे कहा कि, 'पिछले कुछ सालों से मुझे महसूस हो रहा था कि मैं सही हूं, पर गलत पार्टी में हूं. इसलिए आज मैं घोषणा करता हूं कि मैं AAP से दूरी बना रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं.' राजनीति में आने से पहले, मैं एक प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) था. इस मंच पर मेरे साथ अलग-अलग क्षेत्रों के लोग थे. कुछ वैज्ञानिक थे, तो कुछ शिक्षाविद. इन सभी लोगों ने अपना सब कुछ त्यागकर, एक भ्रष्टाचार-मुक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ एकजुट होकर इस पार्टी की स्थापना की थी. 

Advertisement

मैंने पार्टी को खून-पसीने से सींचाः राघव चड्ढा
उन्होंने आगे कहा कि AAP को मैंने अपने खून-पसीने से सींचा और अपनी जवानी के 15 साल दिए, अब अपने सिद्धांतों, मूल्यों और मूल नैतिकता से भटक गई है. अब यह पार्टी देश के हित में नहीं, बल्कि अपने निजी फ़ायदे के लिए काम करती है. पिछले कुछ सालों से, मुझे यह महसूस हो रहा था कि मैं गलत पार्टी में सही आदमी हूं. इसलिए, आज हम यह ऐलान करते हैं कि मैं AAP से खुद को अलग कर रहा हूं और जनता के करीब जा रहा हूं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement