scorecardresearch
 

कर्नाटक के लिए पीएम मोदी के 9 संकल्प, सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में गर्मजोशी से किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कर्नाटक के मांड्या में श्री गुरु भैरवैय्या मंदिर का भव्य उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने जल संरक्षण से लेकर योग और फिटनेस तक, जनता से नौ विशेष संकल्प लेने की अपील की. पीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के साथ एक विशेष पुस्तक का विमोचन भी किया.

Advertisement
X
सिद्घारमैया ने पीएम से की मुलाकात. (photo: ITG)
सिद्घारमैया ने पीएम से की मुलाकात. (photo: ITG)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कर्नाटक के मांड्या में आदिचुनचनगिरी मठ के गुरु भैरवैय्या मंदिर का उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बेंगलुरु एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान पीएण मोदी ने मुख्यमंत्री से बातचीत की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. 

इन तस्वीरों में पीएम मोदी को कांग्रेस नेता और सीएम के कान में कुछ कहते हुए देखा जा सकता है. समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस दौरान सिद्धारमैया ने एक पत्र लिखकर राज्य में लंबे वक्त से लंबित कम से कम 18 परियोजनाओं की और ध्यन आकर्षित किया, जिनमें रेलवे, जन जीवन मिशन, ग्राम पंचायतों को अनुदान, नेशनल हाईवे को सही करने जैसी मांगे शामिल हैं. मुख्यमंत्री ने केंद्र से इन सभी परियोजनाओं पर तत्काल मदद मांगी है.

सिद्धारमैया ने पीएम को सौंपा ज्ञापन

मेमोरेंड के अनुसार, सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री ने से कोलार में रेलवे कोच फैक्ट्री का निर्माण, मैसूर तक हाई-स्पीड रेल का विस्तार, बेंगलुरु सबअर्बन रेल के लिए फंड जारी करना, बेंगलुरु-मुंबई हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का शुभारंभ, जल जीवन मिशन (JJM), ग्राम पंचायतों को 15वें वित्त आयोग के अनुदान, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मंजूरी और उन्नयन, राजस्व घाटे के अनुदान, बेंगलुरु के लिए विशेष अनुदान, मेकेदातु पीने के पानी की परियोजना का शीघ्र मूल्यांकन और मंजूरी, KWDT-II अवॉर्ड की गजट नोटिफिकेशन और अपर कृष्णा परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करना, महादयी परियोजना के अंतर्गत कलसा नाला डायवर्सन प्रोजेक्ट को वन्यजीव मंजूरी, नदियों के इंटर-लिंकिंग (ILR) योजनाओं में कर्नाटक का उचित हिस्सा, कर्नाटक की 56 प्रतिशत आरक्षण नीति को नौवीं अनुसूची में शामिल करना, कुछ पिछड़े वर्गों को अनुसूचित जनजाति (ST) की केंद्रीय सूची में शामिल करना, शरावती पंप्ड स्टोरेज परियोजना (2000 मेगावाट) और रायचूर में AIIMS की स्थापना की मांग की है.

Advertisement

गुरु भैरवैय्या मंदिर का किया उद्घाटन

इसके बाद उन्होंने मांड्या पहुंचकर आदिचुंचनगिरी महासंस्थान मठ के श्री गुरु भैरवैय्या मंदिर का उद्घाटन किया और एक जनसभा को संबोधित किया. पीएम ने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से नौ सामूहिक संकल्प लेने की अपील की. पीएम ने कहा कि इन संकल्पों को अपनाकर हम तेजी से विकसित कर्नाटक और विकसित भारत की ओर बढ़ सकते हैं.

उन्होंने पहली प्राथमिकता जल संरक्षण और बेहतर जल प्रबंधन को दी. इसके बाद 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण, सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता, स्थानीय उत्पादों के लिए 'वोकल फॉर लोकल' को मजबूत करने, घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने, रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती अपनाने, मिलेट्स (मोटा अनाज) के जरिए स्वस्थ खानपान और योग-फिटनेस को अपनाने का आह्वान किया. पीएम ने कहा कि इन नौ संकल्पों पर ईमानदारी से चलकर हम तेजी से प्रगति कर सकते हैं.

ज्योति पीठ के भी किए दर्शन

बता दें कि श्री गुरु भैरवैय्या मंदिर का निर्माण द्रविड़ वास्तुकला शैली में किया गया है जो भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा. ये मंदिर प्रतिष्ठित वोक्कालिगा समुदाय द्वारा पूजनीय दिवंगत द्रष्टा को एक श्रद्धांजलि है. इस खास मौके पर पीएम मोदी और जद (एस) संरक्षक एचडी देवेगौड़ा ने संयुक्त रूप से 'सौंदर्य लहरी और शिव महिम्न स्तोत्रम' नामक पुस्तक का विमोचन भी किया. मंदिर के उद्घाटन से पहले पीएम ने ज्वाला पीठ के दर्शन किए, जहां पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव ने तपस्या की थी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement