scorecardresearch
 

एक गलती और हाथ से निकल जाएगी सरकारी नौकरी! कहीं आप भी तो नहीं अपनाते हैं ये शॉर्टकट

क्या सरकारी नौकरी मिलने के बाद भी जा सकती है? सरकारी नौकरी के लिए उम्मीदवार कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन अगर एक छोटी सी गलती हो, जाए तो उन्हें नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है!  

Advertisement
X
सरकारी नौकरी में नहीं चलेगा शॉर्टकट.
सरकारी नौकरी में नहीं चलेगा शॉर्टकट.

सरकारी नौकरी पाने के लिए उम्मीदवार सालों तक मेहनत करते हैं. कोई प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटा रहता है, तो कोई कई चरणों की भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बाद नियुक्ति का इंतजार करता है. लेकिन इस दौरान की गई कुछ गंभीर गलतियां नौकरी पाने का मौका छीन सकती हैं.

गलत जानकारी देना, फर्जी प्रमाणपत्र जमा करना या परीक्षा के नियमों का उल्लंघन करना उम्मीदवार के लिए भारी पड़ सकता है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) और केंद्र सरकार के आधिकारिक नियमों में ऐसी गड़बड़ियों पर कार्रवाई का प्रावधान है. चलिए जानते हैं कि आखिर कौन-कौन सी ऐसी बातें हैं जिनकी वजह से नौकरी जा सकती है?    

फर्जी दस्तावेज या प्रमाणपत्र देना

कई बार नौकरी पाने के लिए उम्मीदवार फर्जी डिग्री, जाति प्रमाणपत्र या अन्य गलत दस्तावेज जमा करना गंभीर मामला है. कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के निर्देशों के अनुसार, अगर कोई सरकारी कर्मचारी फर्जी जाति प्रमाणपत्र या गलत जानकारी के आधार पर नौकरी हासिल करता पाया जाता है, तो संबंधित सेवा नियमों के तहत उसे नौकरी से हटाने या बर्खास्त करने की कार्रवाई हो सकती है. स्थायी कर्मचारी के मामले में निर्धारित प्रक्रिया के तहत जांच भी की जा सकती है. 

Advertisement

आवेदन फॉर्म में गलत जानकारी भरना

सरकारी नौकरी के आवेदन में उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता, उम्र, श्रेणी और अन्य जरूरी जानकारियां सही-सही देनी चाहिए. UPSC के भर्ती नियमों में गलत बयान देने, जरूरी जानकारी छिपाने और गलत या छेड़छाड़ किए गए दस्तावेज जमा करने पर कार्रवाई हो सकती है. नियमों के मुताबिक, ऐसी गड़बड़ियों पर उम्मीदवारी रद्द होने या परीक्षा से तय अवधि अथवा स्थायी रूप से प्रतिबंधित किए जाने जैसी कार्रवाई हो सकती है. 

परीक्षा में नकल करना या प्रतिबंधित सामान ले जाना

इसके अलावा परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या दूसरे प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना भी उम्मीदवारों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है. UPSC की भारतीय वन सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के आधिकारिक निर्देशों के अनुसार, प्रतिबंधित उपकरण रखने या परीक्षा संबंधी निर्देशों का उल्लंघन करने पर उम्मीदवारी रद्द करने, भविष्य की परीक्षाओं में प्रवेश रोकने या पुलिस शिकायत जैसी कार्रवाई हो सकती है. उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देश ध्यान से पढ़ने चाहिए. 

पात्रता की शर्तें पूरी न करना

कई बार उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो जाते हैं, लेकिन बाद में दस्तावेजों की जांच के दौरान उनकी योग्यता या पात्रता में कमी सामने आती है. UPSC की भर्ती सूचनाओं में स्पष्ट किया जाता है कि उम्मीदवारी निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने के अधीन होती है. अगर जांच में पता चलता है कि उम्मीदवार जरूरी शर्तें पूरी नहीं करता, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है. इसलिए आवेदन करने से पहले उम्र, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव जैसी शर्तों की जांच करना जरूरी है.

Advertisement

नौकरी के दौरान भी हो सकती है कार्रवाई

लेकिन वहीं अगर नियुक्ति के बाद भी सरकारी कर्मचारियों को संबंधित सेवा और आचरण नियमों का पालन करना होता है. गंभीर अनुशासनहीनता या नियमों के उल्लंघन पर विभागीय कार्रवाई हो सकती है. कार्रवाई का प्रकार मामले की प्रकृति, लागू सेवा नियमों और जांच के नतीजों पर निर्भर करता है. इसलिए उम्मीदवारों को केवल भर्ती प्रक्रिया ही नहीं, बल्कि नौकरी मिलने के बाद लागू होने वाले नियमों की भी जानकारी रखनी चाहिए.

इन बातों का रखना चाहिए ध्यान 

आवेदन करने से पहले भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें.
सभी दस्तावेजों में नाम, जन्मतिथि और दूसरी जानकारियां जांच लें.
आरक्षण या अन्य लाभ के लिए केवल वैध और सही प्रमाणपत्र जमा करें.
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र में बताए गए निर्देशों का पालन करें.
पात्रता, दस्तावेज सत्यापन और नियुक्ति से जुड़े नियमों को नजरअंदाज न करें.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement