scorecardresearch
 

15 सेकंड की रील, कमाई लाखों में! ये हैं Gen Z की टॉप फैशन इन्फ्लुएंसर्स?

इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फैशन और ब्यूटी वीडियो बनाना अब सिर्फ शौक नहीं, कमाई का बड़ा जरिया बन चुका है. कोमल पांडे, क्रितिका खुराना और रोशनी भाटिया जैसी इन्फ्लुएंसर्स ब्रांड डील, स्पॉन्सर्ड रील्स और एफिलिएट लिंक से कमाई करती हैं. जानिए इनकी कमाई के प्रमुख जरिये और कैसे सोशल मीडिया फैशन की दुनिया में नए मौके खोल रहा है.

Advertisement
X
जेन जी की फैशन इंफ्लुएंसर्स
जेन जी की फैशन इंफ्लुएंसर्स

स्मार्टफोन और तेज इंटरनेट के दौर में फैशन अब सिर्फ रैंप वॉक या बॉलीवुड तक सीमित नहीं है. इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर 15-30 सेकंड के वीडियो बनाकर भारत की जेन जी फैशन और ब्यूटी इन्फ्लुएंसर्स हर महीने लाखों रुपये कमा रही हैं.

एक वक्त लोग इसे सिर्फ शौक समझते थे, लेकिन अब यह देश की सबसे तेजी से बढ़ती इंडस्ट्रीज में शामिल हो चुका है. भारत की शीर्ष 5 जेन जी ब्यूटी और फैशन इन्फ्लुएंसर्स 15 सेकंड की एक ब्रांडेड रील के लिए 2 लाख से 7 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं. उनकी कमाई सिर्फ रील तक सीमित नहीं है.

1. कोमल पांडे: एक्सपेरिमेंटल स्टाइल की क्वीन

जेन जी फैशन का नाम आते ही कोमल पांडे का चेहरा सामने आता है. वह अपने बोल्ड, अलग और हाई-फैशन वीडियो के लिए मशहूर हैं. उनकी मुख्य कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट और स्पॉन्सर्ड रील्स से होती है. लग्जरी और प्रीमियम फैशन ब्रांड्स के साथ काम करने के लिए वह प्रति रील 4 से 6 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं. इसके अलावा यूट्यूब एडसेंस और फैशन साझेदारी उनकी कमाई के बड़े जरिये हैं.

Advertisement

2. क्रितिका खुराना: बोहो-चिक और रोजमर्रा का स्टाइल

इंडो-वेस्टर्न और बोहो लुक को घर-घर तक पहुंचाने वाली क्रितिका खुराना जेन जी और मिलेनियल्स दोनों के बीच काफी लोकप्रिय हैं. वह फैशन के साथ अपनी निजी जीवनशैली और ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी प्रमोट करती हैं. ब्यूटी ब्रांड्स के साथ लंबे समय के करार और एक इंस्टाग्राम रील से वह 3 से 5 लाख रुपये तक कमा लेती हैं.

3. रोशनी भाटिया: एलिगेंट और स्ट्रीट स्टाइल

क्लासिक और मॉडर्न स्ट्रीटवेअर में रोशनी भाटिया की अच्छी पहुंच है. टियर-1 और टियर-2 दोनों तरह की ऑडियंस के बीच उनकी पकड़ है. इसी वजह से मिंत्रा, अजियो और नाइका जैसे बड़े ऑनलाइन खरीदारी मंच उनके साथ लगातार काम करते हैं. रोशनी एक ब्रांडेड कैंपेन या रील के लिए 2.5 से 4.5 लाख रुपये तक लेती हैं. 

4. साक्षी शिवदासानी: मजेदार, ब्यूटी और आम जिंदगी से जुड़ा फैशन

अपने अलग अंदाज और मजेदार ब्यूटी वीडियो के लिए मशहूर साक्षी शिवदासानी जेन जी युवाओं की पहली पसंद हैं. वह मेकअप सिखाने वाले वीडियो और कम बजट में कपड़ों से जुड़े तरीके बताती हैं. इसी कारण स्किनकेयर और पर्सनल केयर ब्रांड्स उनसे संपर्क करते हैं. साक्षी प्रति रील लगभग 2 से 3.5 लाख रुपये चार्ज करती हैं.

5. अनम दरबार: युवाओं की पसंद और डांस-फैशन का मेल

Advertisement

जेन जी ऑडियंस के बीच अनम दरबार की लोकप्रियता उनके ट्रेंडी कपड़ों और जोशीले अंदाज की वजह से है. फैशन और ब्यूटी के साथ उनके वीडियो में युवाओं पर केंद्रित सामग्री होती है. इसी कारण युवा ग्राहकों से जुड़े ब्रांड्स उन्हें प्राथमिकता देते हैं. अनम एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट या रील के लिए 1.5 से 3 लाख रुपये तक लेती हैं. 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anam Darbar (@anamdarbar97)

यह भी पढ़ें: "Gen Z Side Hustles: बिना डिग्री 50 हज़ार तक कमाई, Gen Z कैसे बदल रहे हैं पूरा गेम!

कमाई के 3 मुख्य जरिये

पहला जरिया ब्रांड एंडोर्समेंट और स्पॉन्सर्ड रील्स हैं. इन इन्फ्लुएंसर्स की कमाई का 70% हिस्सा इसी से आता है. ब्रांड्स अपने नए प्रोडक्ट के प्रचार के लिए इन क्रिएटर्स को बड़ी रकम देते हैं.

दूसरा जरिया एफिलिएट लिंक से मिलने वाला कमीशन है. बायो या स्टोरी में दिए गए लिंक से कोई यूजर कपड़ा या ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदता है, तो इन्फ्लुएंसर को 5% से 15% तक कमीशन मिलता है.

तीसरा जरिया खुद के ब्रांड और मास्टरक्लास हैं. कई क्रिएटर्स अब अपने कपड़ों, ज्वैलरी या ब्यूटी ब्रांड्स की शुरुआत कर रहे हैं. इससे उनकी पैसिव कमाई करोड़ों में पहुंच जाती है.

कोमल पांडे, क्रितिका खुराना, रोशनी भाटिया, साक्षी शिवदासानी और अनाम दरबार की कमाई ब्रांडेड रील्स के साथ लंबे करार, यूट्यूब एडसेंस, फैशन साझेदारी, एफिलिएट कमीशन, अपने ब्रांड और मास्टरक्लास से होती है. कपड़े पहनकर फोटो या वीडियो बनाना अब सिर्फ शौक नहीं, बल्कि करोड़ों का कारोबार बन चुका है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement