scorecardresearch
 

बढ़ गए पेट्रोल और डीजल के दाम, प्रति लीटर 3 रुपये की बढ़ोतरी, जानें नई कीमतें

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के कारण भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपए की बढ़ोतरी हुई है. तेल की कीमतों में ये उछाल वैश्विक राजनीतिक परिस्थितियों का सीधा नतीजा है और इससे भारत की अर्थव्यवस्था पर भी दबाव बढ़ सकता है.

Advertisement
X
मिडिल-ईस्ट संकट के बीच पहली बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े. (Photo- ITGD)
मिडिल-ईस्ट संकट के बीच पहली बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े. (Photo- ITGD)

ईरान और अमेरिका के बीच चल रही जंग का असर अब सीधे-सीधे भारत पर पड़ता नजर आ रहा है. सुबह-सुबह भारतीयों को बड़ा झटका लगा है. दरअसल पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तीन-तीन रुपए की बढ़ोतरी हो गई है.

दिल्ली में अब पेट्रोल 97.77 रुपए प्रति लीटर हो गया है, वहीं डीजल की कीमत अब 99.67 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है. मिडिल-ईस्ट जंग की शुरुआत के बाद से ये पहली बार है जब भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है.

बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से फ्यूल बचाने की अपील की थी. उन्होंने वर्क फ्रॉम करने और निजी वाहनों के कम इस्तेमाल पर जोर दिया था. तभी से ऐसे संकेत मिल रहे थे कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है.

कहां कितना महंगा हुआ पेट्रोल?

पेट्रोल और डीजल के नए दाम शुक्रवार (15 मई 2026) से लागू हो गए हैं. जहां दिल्ली में पेट्रोल 3 रुपये महंगा होकर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है, तो कोलकाता में ये 108.74 रुपये (3.29 रुपये महंगा), मुंबई में 106.68 रुपये (3.14 रुपए महंगा) और चेन्नई में 103.67 रुपये (2.83 रुपए) प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.

Advertisement

डीजल के दाम भी बढ़े

महानगरों में ईंधन की कीमतों में करीब 2.80 रुपये से लेकर 3.30 रुपये तक का इजाफा देखा गया है. दिल्ली में अब डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर मिलेगा. वहीं, कोलकाता में इसके दाम 95.13 रुपये, मुंबई में 93.14 रुपये और चेन्नई में 95.25 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: 15 रुपये तक बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? अफवाहों का बाजार गरम, 8 राज्यों के 16 शहरों से ग्राउंड रिपोर्ट

बता दें कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लगी पाबंदियों की वजह से कच्चे तेल के आयात-निर्यात पर भारी असर हुआ है. ऐसे में जगह-जगह तेल की किल्लत होने के संकेत हैं. इसी के मद्देनजर सरकार लगातार तेल का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करने की सलाह दे रही है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement