scorecardresearch
 

दिल्ली में छात्रों को भड़काने की साजिश बेनकाब, X पर मिले 400 से ज्यादा फर्जी पाकिस्तानी अकाउंट्स

भारतीय सेना की फैक्ट चेक यूनिट और प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) फैक्ट चेक ने ऐसे दावों की जांच शुरू की है. फैक्ट चेक में कई वीडियो और दावों को फर्जी और भ्रामक बताया गया है. दावा किया गया है कि जनता को गुमराह करने और माहौल बिगाड़ने के मकसद से सोशल मीडिया पर कई मनगढ़ंत, पुराने और एआई-जनरेटेड वीडियो तेजी से प्रसारित किए जा रहे हैं.

Advertisement
X
देशभर के बड़े शहरों में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं (File Photo: PTI)
देशभर के बड़े शहरों में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं (File Photo: PTI)

दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शनों की आड़ में भारत विरोधी और पाकिस्तान समर्थित सोशल मीडिया हैंडल्स ने भ्रामक जानकारियों और फर्जी खबरों का एक संगठित अभियान चला दिया है. दावा किया गया है कि जनता को गुमराह करने और माहौल बिगाड़ने के मकसद से सोशल मीडिया पर कई मनगढ़ंत, पुराने और एआई-जनरेटेड वीडियो तेजी से प्रसारित किए जा रहे हैं.

भारतीय सेना की फैक्ट चेक यूनिट और प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) फैक्ट चेक ने ऐसे दावों की जांच शुरू की है. फैक्ट चेक में कई वीडियो और दावों को फर्जी और भ्रामक बताया गया है.

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर 400 से ज़्यादा पाकिस्तानी अकाउंट मिले हैं. ये अकाउंट छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को भड़का रहे हैं और सरकार के खिलाफ नकारात्मक जानकारी फैला रहे हैं. सरकार जल्द ही इन अकाउंट्स को ब्लॉक कर सकती है.

एक एआई-जनरेटेड डीपफेक वीडियो में यह झूठा दावा किया गया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदर्शनकारी छात्रों को सरकारी तंत्र की पूरी ताकत से निपटने की धमकी दी है. सेना और पीआईबी ने साफ किया कि यह बयान पूरी तरह मनगढ़ंत है और मूल वीडियो में नकली ऑडियो जोड़कर इसे एडिट किया गया है.

Advertisement

fact check

इसी तरह एक अन्य फर्जी वीडियो में पूर्व सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के नाम से कथित बयान प्रसारित किया गया. इस वीडियो को भी दिल्ली में जारी विरोध प्रदर्शनों से जोड़कर पेश किया गया, जबकि फैक्ट चेक में इसे गलत और भ्रामक बताया गया.

PIB फैक्ट चेक ने भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह के नाम से वायरल एक वीडियो का भी खंडन किया. इस वीडियो में उन्हें दिल्ली के विरोध प्रदर्शनों पर टिप्पणी करते हुए दिखाया गया था. PIB फैक्ट चेक के मुताबिक, मूल वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसमें AI से तैयार नकली आवाज जोड़ी गई थी.

fact check

प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई का दावा भी फर्जी

भारतीय सेना ने उन दावों को भी खारिज किया है जिनमें कहा जा रहा था कि दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सेना के जवानों को तैनात किया गया है या सेना ने आम नागरिकों पर बल प्रयोग किया है. सेना ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और अन्य निर्धारित सुरक्षा एजेंसियों की है.

वहीं, प्रदर्शनों के दौरान लोगों की मौत होने के दावों को भी PIB फैक्ट चेक ने गलत बताया है. इसके लिए दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी का हवाला देते हुए कहा गया कि प्रदर्शन के दौरान किसी मौत की पुष्टि नहीं हुई है.

Advertisement

अधिकारियों ने लोगों को यह भी आगाह किया है कि सोशल मीडिया पर पुराने वीडियो और AI से बनाए गए वीडियो को नए कैप्शन के साथ दोबारा प्रसारित किया जा रहा है. इन वीडियो को मौजूदा दिल्ली प्रदर्शनों का बताकर शेयर किया जा रहा है, जबकि उनका मौजूदा घटनाक्रम से कोई संबंध नहीं है.

fact check

लोगों से की गई अपील

भारतीय सेना की फैक्ट चेक इकाई के मुताबिक, इस कथित दुष्प्रचार अभियान में असली वीडियो के साथ छेड़छाड़, नकली ऑडियो, गलत बयान और भ्रामक कैप्शन का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसका उद्देश्य भारतीय सेना और सरकारी संस्थानों के प्रति लोगों के भरोसे को कमजोर करना और जनता के बीच भ्रम पैदा करना बताया गया है.

दावे के मुताबिक, भारत विरोधी तत्व दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों का फायदा उठाकर लोगों की राय को प्रभावित करने, युवाओं को भड़काने और सोशल मीडिया के जरिए भ्रम की स्थिति पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.

fact check

भारतीय सेना और PIB फैक्ट चेक ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी वीडियो या खबर को शेयर करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें और केवल आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों से मिली जानकारी पर भरोसा करें. अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बिना पुष्टि किए फर्जी या भ्रामक सामग्री को आगे बढ़ाने से गलत सूचना फैलाने वाले अभियानों को मदद मिल सकती है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement