scorecardresearch
 

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

नोएडा सेक्टर-63 में एक व्यक्ति पर उसके साथियों द्वारा चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की बाद में मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, जब पुलिस टीम इस मामले की जांच कर रही थी तभी कुछ बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी.

Advertisement
X
पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया. (फोटो-ITG)
पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया. (फोटो-ITG)

नोएडा में जब एक व्यक्ति पर हुए चाकू हमले की जांच करने पुलिस की टीम पहुंची तो कुछ बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस दीपक नाम के व्यक्ति पर हुए हमले के मामले की जांच कर रही थी. 

बताया जा रहा है कि 17 मई की शाम नोएडा सेक्टर-63 में दीपक पर उसके साथियों ने चाकू से हमला किया. गंभीर रूप से घायल होने के बाद दीपक को इलाज के लिए जब अस्पताल ले जाया गया तो उसकी मौत हो गई.

यह घटना हिंडन नदी के किनारे स्थित छोटपुर कॉलोनी के पास की बताई जा रही है. सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने इस घटना की जानकारी दी.

खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस की एक टीम एफएनजी रोड पर ग्रीन बेल्ट की सर्विस रोड पर चेकिंग करने पहुंची. इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार व्यक्तियों को तेज गति से भागते हुए देखा गया.

जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो मोटरसाइकिलों पर सवार दो व्यक्तियों ने पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की.

नाबालिग पर भी अपराध में शामिल होने का आरोप

Advertisement

घटना के बाद  जब इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान दो बदमाश घायल अवस्था में मिले, जिनके पैरों में गोली लगी थी. वहीं मोटरसाइकिल चला रहे अन्य दो व्यक्तियों को, जो नाबालिग अपराधी बताए जा रहे हैं, मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया.

चारों आरोपियों के पास से कुल तीन देसी पिस्तौल, चार जिंदा कारतूस और दो खाली कारतूस बरामद किए गए. इसके अलावा एक चाकू और दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गई हैं. घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. फिलहाल कानूनी कार्यवाही जारी है और आगे के सबूत जुटाए जा रहे हैं.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement