scorecardresearch
 

Newswrap: पढ़ें शनिवार सुबह की 5 बड़ी खबरें

देसी वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन के तीसरे और अंतिम फेज का ट्रायल पूरा कर लिया है. कंपनी ने तीसरे फेज के रिजल्ट का आधिकारिक तौर पर डेटा शेयर किया है. पढें शनिवार सुबह की 5 बड़ी खबरें.

Advertisement
X
कोरोना के हर वेरिएंट के खिलाफ असरदार है कोवैक्सीन. (तस्वीर-PTI)
कोरोना के हर वेरिएंट के खिलाफ असरदार है कोवैक्सीन. (तस्वीर-PTI)

देसी वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन के तीसरे और अंतिम फेज का ट्रायल पूरा कर लिया है. तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया है. इसी के साथ उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से जारी सियासी हलचल का क्लाइमेक्स आ गया है. असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा अब मुस्लिम समुदाय के भीतर जनसंख्या नियंत्रण के अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए मुस्लिम बुद्धिजीवियों का समर्थन हासिल कर रहे हैं. वहीं यूपी के 75 जिलों में से आज 53 सीटों पर वोटिंग होने वाली है. पढ़ें शनिवार सुबह की 5 बड़ी खबरें.

1. Covaxin के थर्ड फेज का ट्रायल रिजल्ट जारी, कोरोना के सीरियस केस में 93% तक कारगर
 
देसी वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन के तीसरे और अंतिम फेज का ट्रायल पूरा कर लिया है. कंपनी ने तीसरे फेज के रिजल्ट का आधिकारिक तौर पर डेटा शेयर किया है. कोवैक्सीन कोरोना के कंभीर मरीजों और डेल्टा वेरिएंट के मरीजों पर भी असरदार है. भारत बायोटेक ने तीसरे फेज के रिजल्ट के आधार पर बताया है कि कोरोना के खिलाफ कोवैक्सीन 77.8 फीसदी तक प्रभावी है. यह वैक्सीन डेल्टा वेरिएंट पर भी प्रभावी है.

2. तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड में सियासी संकट, आज 3 बजे होगी BJP विधायक दल की बैठक
 
तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड के सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया है. इसी के साथ उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से जारी सियासी हलचल का क्लाइमेक्स आ गया है. राज्य को एक बार फिर नया मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है. इस सिलसिले में दोपहर तीन बजे बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक करने जा रही है. इस बैठक में उत्तराखंड के नए सीएम को लेकर ऐलान संभव है. मुख्यमंत्री रावत के इस्तीफे के बाद बीजेपी विधायक दल की बैठक देहरादून में दोपहर तीन बजे बुलाई गई है. यह बैठक पार्टी हेडक्वार्टर में होगी. बीजेपी के मीडिया इंचार्ज मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि इस बैठक का नेतृत्व उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष मदन कौशिक करेंगे.

Advertisement

3. Weather Updates: दिल्ली में लू से राहत लेकिन अभी सताएगी गर्मी, जानें उत्तर भारत का मौसम
 

दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. जबकि दक्षिण उत्तराखंड से उत्तर प्रदेश, उत्तर बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल होते हुए असम तक एक ट्रफ रेखा जा रही है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के अधिकतर राज्य लू और गर्मी की चपेट में हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार देर शाम को हुई हल्की बारिश और हवाओं से लोगों को भीषण उमस और लू (Heat wave) से मामूली राहत मिली है, लेकिन गर्मी से राहत के लिए अभी मॉनसून का इंतजार करना होगा.

4. उत्तर प्रदेश: जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए 53 सीटों पर वोटिंग आज, जानें कहां है कांटे की टक्कर?
 

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष का आज चुनाव है. जिला पंचायत चुनावों के बाद से ही सूबे में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी थी. भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) और समाजवादी पार्टी(सपा) की ओर से दावा किया जा रहा था कि उन्हीं के सबसे ज्यादा जिला पंचायत सदस्य जीते हैं और अध्यक्ष भी उन्हीं के बनेंगे. ऐसे में सियासी पार्टियों ने ज्यादा से ज्यादा जिला पंचायत सदस्यों को सहेजने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है. यूपी के 75 जिलों में से आज 53 सीटों पर वोटिंग होने वाली है. दरअसल 22 जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदेश में निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जिनमें से 21 बीजेपी के हैं, वहीं 1 जिला पंचायत अध्यक्ष सपा से निर्विरोध चुना गया है. 

5. असम: मुस्लिम बुद्धिजीवियों संग चर्चा करेंगे CM हिमंत बिस्वा सरमा, जनसंख्या नियंत्रण पर होगी बात
 
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा अब मुस्लिम समुदाय के भीतर जनसंख्या नियंत्रण के अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए मुस्लिम बुद्धिजीवियों का समर्थन हासिल कर रहे हैं. 4 जुलाई को 'धार्मिक अल्पसंख्यकों के सशक्तिकरण के लिए बातचीत और चर्चा' मुद्दे पर बातचीत होगी. इस दौरान सीएम हिमंत बिस्वा सरमा दो घंटे की अवधि में 150 मुस्लिम बुद्धिजीवियों और प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ बातचीत करेंगे. विभिन्न विषयों समेत मुसलमानों के जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन पर भी  विचार-मंथन किया जा सकता है. बता दें कि मुस्लिम वर्तमान में असम की आबादी का लगभग 35% हिस्सा हैं. 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement