scorecardresearch
 

असम में 23 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट लॉन्च के बाद पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे PM मोदी, कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम दौरे के दूसरे दिन लगभग 23,550 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करने जा रहे हैं. इन परियोजनाओं को क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और विकास की दिशा में जरूरी कदम माना जा रहा है. शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल का दौरा भी करेंगे.

Advertisement
X
PM मोदी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे (फाइल फोटो)
PM मोदी कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे (फाइल फोटो)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे के दूसरे दिन आज सिलचर में करीब 23,550 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे. यह विधानसभा चुनावों से पहले असम के उनके दो दिवसीय दौरे का अंतिम चरण होगा. PM मोदी ने शुक्रवार को गुवाहाटी पहुंचकर करीब 24,250 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई. 

अधिकारियों के अनुसार, गुवाहाटी में रात बिताने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सिलचर के लिए रवाना होंगे और 22,860 करोड़ रुपये की लागत वाली शिलांग–सिलचर कॉरिडोर परियोजना का शुभारंभ करेंगे. 

यह परियोजना पूर्वोत्तर का पहला एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे होगी, जिसे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और विकास के लिए अहम कदम माना जा रहा है.

166 किलोमीटर लंबा यह फोर-लेन कॉरिडोर, मेघालय और असम के बीच संपर्क को मजबूत करेगा.

इसकी मदद से गुवाहाटी और सिलचर के बीच की दूरी घटेगी, जिससे यात्रा का समय 8.5 घंटे से कम होकर लगभग 5 घंटे रह जाएगा.

यह भी पढ़ें: तेजस्वी को ओवैसी का सपोर्ट? अख्तरूल ईमान से चर्चा के बाद बिहार की सियासत गर्म

यह परियोजना क्षेत्रीय आर्थिक विकास को गति देगी और सीमा पार व्यापार को बढ़ावा देने में मदद करेगी. पीएम मोदी एनएच-306 पर कैपिटल प्वाइंट से सिलचर के रंगिरखारी प्वाइंट तक बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर (चरण-1) का भूमि पूजन भी करेंगे.

Advertisement

अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना का उद्देश्य सिलचर की सबसे व्यस्त सड़कों में यातायात दबाव को कम करना है. साथ ही यह मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर जैसे पड़ोसी राज्यों के साथ संपर्क को बेहतर बनाएगा और बराक घाटी के आर्थिक विकास को नई गति देगा.

पश्चिम बंगाल दौरे पर भी जाएंगे PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर भी जाएंगे. इस दौरान PM मोदी कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में एक रैली को संबोधित करेंगे और लगभग 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement