scorecardresearch
 

दिल्ली-हरियाणा अब कनाडा... 24 घंटे में तीन शहरों में फायरिंग, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

कनाडा के ब्रैम्पटन में महल स्वीट्स पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली है. पोस्ट में आरजू बिश्नोई, टायसन बिश्नोई और शुभम लोकर ने फायरिंग की जिम्मेदारी स्वीकार की है और धमकी भी दी है.

Advertisement
X
कनााडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर फायरिंग की है(फोटो-ITG)
कनााडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक बार फिर फायरिंग की है(फोटो-ITG)

कनाडा में एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम चर्चा में है. यहां शुक्रवार को ब्रैम्पटन स्थित महल स्वीट्स फायरिंग हुई और इसके बाद सोशल मीडिया पर एक धमकी भरी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है. इस पोस्ट में खुद को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से जुड़ा बताने वाले व्यक्ति ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है.  सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में आरजू बिश्नोई, टायसन बिश्नोई और शुभम लोंकर ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी ली है. साथ ही हमलावरों ने ये मैसेज भी दिया है कि बिश्नोई ग्रुप में कोई अलगाव नहीं है और सभी एक हैं. हालांकि, इस पोस्ट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बता दें कि, दिल्ली-एनसीआर से कनाडा तक एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक्टिव होता नजर आ रहा है. सामने आया है कि गैंग ने 24 घंटे के भीतर पहले दिल्ली फिर हरियाणा और इसके बाद कनाडा में भी दहशत फैलाई है. गैंग ने कनाडा के ब्रैम्पटन में हुई फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है और सोशल मीडिया पर धमकी भरी पोस्ट वायरल  हो रही है. 

जानकारी के मुकाबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दावा किया है कि, कनाडा के ब्रैम्पटन स्थित महल स्वीट्स पर हुई फायरिंग उसने कराई है. गैंग ने ये जिम्मेदारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये ली है. पोस्ट में खुद को लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से जुड़ा बताते हुए एक व्यक्ति ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है. पोस्ट में कहा गया है कि 'फायरिंग की जिम्मेदारी आरजू बिश्नोई, टायसन बिश्नोई और शुभम लोकर लेते हैं. शुभम लोकर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांटेड है.'

Advertisement

इस पोस्ट में एक व्यक्ति को धमकी देते हुए कहा गया है कि पहले भी उसे कॉल की गई थी, लेकिन उसने बात को गंभीरता से नहीं लिया. पोस्ट में आगे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा गया है कि अगली बार कॉल को नजरअंदाज किया गया तो उसके मॉल में घुसकर गोली मार दी जाएगी. पोस्ट में यह भी दावा किया गया है कि गैंग के भीतर किसी तरह का मतभेद नहीं है और जो लोग उनके अलग होने की अफवाह फैला रहे हैं, वे गलत हैं. संदेश में कहा गया है कि सभी सदस्य एकजुट हैं और साथ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे. फिलहाल इस पोस्ट की सत्यता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं.
 

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement