scorecardresearch
 

'डिप्टी चेयरमैन का रोल भी आज निभाया', राज्यसभा में ऐसा क्यों बोले किरेन रिजिजू

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में वंदे मातरम् बोलने पर रोक का किस्सा सुनाया. उन्होंने कहा कि हम इसके लिए करेक्शन लेकर आए. कांग्रेस के चीफ व्हिप जयराम रमेश ने इस दौरान उनसे यह भी पूछ लिया कि पूर्व सभापति को फेयरवेल कब दे रहे हैं.

Advertisement
X
किरेन रिजिजू ने जयराम रमेश की खुलकर की तारीफ (Photo: PTI)
किरेन रिजिजू ने जयराम रमेश की खुलकर की तारीफ (Photo: PTI)

राज्यसभा में जून तक रिटायर हो रहे 59 सदस्यों को बुधवार के दिन सदन में विदाई दी गई. इस मौके पर बोलते हुए संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि आज मैंने डिप्टी चेयरमैन का रोल भी निभाया है. उन्होंने कहा कि सदस्यों के रिटायरमेंट पर सारी व्यवस्था करना डिप्टी चेयरमैन का काम है. रिजिजू ने कहा कि डिप्टी चेयरमैन (हरिवंश) खुद रिटायर हो रहे हैं, ऐसे में ये काम भी मुझे ही करना पड़ा.

उन्होंने आगे कहा कि संसदीय कार्य मंत्री बनने के बाद यह देखने की कोशिश की थी कि शुरुआत कैसे हुई, जब यह सदन बन रहा था. रिजिजू ने कहा कि तब मुझे किसी ने बताया कि राज्यसभा में वंदे मातरम् नहीं बोल सकते. इसे लेकर राज्यसभा का एक बुलेटिन जारी हुआ था कि वंदे मातरम नहीं बोल सकते. उन्होंने कहा कि सोच में पड़ गया कि ऐसा कैसे. ऐसा कब हुआ. राज्यसभा में वंदे मातरम् बोलने पर भला रोक क्यों.

किरेन रिजिजू ने कह कि हमने सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी को फोन किया कि ऐसा कैसे कि राज्यसभा में वंदे मातरम नहीं बोल सकते. उन्होंने कहा कि सेक्रेटरी जनरल ने मुझे अच्छे से समझाया कि शुरुआती दिनों में राज्यसभा में जब बहस चल रही थी, तब एक सदस्य नारा लगा रहे थे. नारे लगा रहे सदस्य से चेयर ने कहा कि नारा मत लगाइए. रिजिजू ने कहा कि इस पर उस सदस्य ने कहा कि ठीक है, मैं नारा नहीं लगाऊंगा और वंदे मातरम बोलूंगा. इस पर राज्यसभा ने कहा कि नहीं, आप वंदे मातरम भी नहीं बोलेंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: राज्यसभा सदस्यों के फेयरवेल में क्यों नहीं पहुंचे जेपी नड्डा? किरेन रिजिजू ने सदन में बताई वजह

उन्होंने कहा कि यह वर्षों तक ऐसे ही रहा. हम इस पर करेक्शन लेकर आए. 'तेज कितना हो हवा का ये झोंका, अपने मन में तू रख ये भरोसा...' शायरी सुनाकर किरेन रिजिजू ने सदस्यों से यह आह्वान किया कि भले भारी मन से जाएं, लेकिन यहां से दुखी मन से न जाएं. उन्होंने जयराम रमेश की भी तारीफ की और कहा कि ये सबसे पहले आने और सबसे आखिर में जाने वाले सदस्यों में से रहे. पीछे से कुछ-कुछ बोलते रहते हैं, लेकिन खुद भाषण नहीं करते. रिजिजू ने कहा कि हमने एकबार इनसे कहा कि आप भी भाषण कीजिए. तब इन्होंने कहा कि मैं तो चीफ व्हिप हूं. मुझे बोलने का मौका देना है, खुद नहीं बोलना है. 

यह भी पढ़ें: 'सेकंड ओपिनियन हमारे लोकतंत्र में बहुत बड़ा योगदान', राज्यसभा में बोले पीएम मोदी

जयराम रमेश ने पूछा- पूर्व चेयरमैन को फेयरवेल कब

राज्यसभा सांसदों के फेयरवेल के मौके पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू की बात पूरी होने के बाद जयराम रमेश खड़े हुए. उन्होंने कहा कि हम लोग पिछले कई घंटे से सदस्यों की विदाई के मौके पर उनके भाषण, उनके संबंध में अन्य सदस्यों के विचार सुन रहे हैं. उन्होंने कहा कि संसदीय कार्य मंत्री जी ने भी बड़ी अच्छी बात कही. उनसे यह पूछना चाहूंगा कि हम सदस्यों को फेयरवेल दे रहे हैं, हमारे पूर्व चेयरमैन को फेयरवेल कब देंगे. इस पर चेयर से हरिवंश ने उन्हें रोका और फिर सदन की कार्यवाही स्थगित करने की घोषणा कर दी.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Advertisement