scorecardresearch
 

किताबों के बीच कुंडली मारकर बैठा था 'काल'... सौ साल पुरानी लाइब्रेरी में अचानक मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

केरल के पलक्कड़ से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां ऐतिहासिक सरकारी विक्टोरिया कॉलेज की लाइब्रेरी में अचानक एक खतरनाक जीव के निकलने से हड़कंप मच गया. किताबों के बीच रेंगते सांप को देखकर वहां पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के होश उड़ गए.

Advertisement
X
संस्कृत विभाग की किताबों के बीच कुंडली मारकर बैठा था 'काल'.(Photo:Screengrab)
संस्कृत विभाग की किताबों के बीच कुंडली मारकर बैठा था 'काल'.(Photo:Screengrab)

केरल के पलक्कड़ जिले स्थित प्रतिष्ठित सरकारी विक्टोरिया कॉलेज से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां कॉलेज परिसर के भीतर स्थित लाइब्रेरी की किताबों के बीच अचानक एक सांप देखा गया, जिसके बाद पूरे कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लाइब्रेरी में मौजूद छात्र अपनी जान बचाकर बाहर की तरफ भागे.

यह पूरी घटना 4 जून की है. कॉलेज के संस्कृत विभागकी लाइब्रेरी में हर रोज की तरह छात्र-छात्राएं पढ़ाई करने और अपने लिए किताबें ढूंढने पहुंचे थे. इसी दौरान कुछ छात्रों की नजर रैक में सटकर रखी गई किताबों के बीच छिपे एक सांप पर पड़ी. किताबों के बीच जहरीले जीव को हिलते-डुलते देख छात्रों के रोंगटे खड़े हो गए.

कॉलेज प्रशासन को दी सूचना 
सांप की मौजूदगी का पता चलते ही छात्रों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत इसकी सूचना कॉलेज के आला अधिकारियों और प्रशासन को दी. कॉलेज प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल इसकी जानकारी स्थानीय वन विभाग को दी.

सूझबूझ से सांप को निकाला बाहर
सूचना मिलते ही वन विभाग के अनुभवी स्नेक रेस्क्यूअर अनूप तुरंत विक्टोरिया कॉलेज की लाइब्रेरी पहुंचे. उन्होंने बेहद सावधानी और सूझबूझ का परिचय देते हुए किताबों के बीच छिपे सांप को बिना कोई नुकसान पहुंचाए सुरक्षित रूप से बाहर निकाला. सांप के पकड़े जाने के बाद ही कॉलेज प्रशासन और वहां पढ़ रहे छात्रों ने राहत की सांस ली. देखें VIDEO:- 

Advertisement

वन विभाग के अनुसार, रेस्क्यू किए गए सांप को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया जाएगा. इस घटना ने कॉलेज परिसरों के आसपास साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर ध्यान खींचा है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement